संभल के रायाबुजुर्ग में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

sambhal encroachment 88a8cc0041cfbd03bc611da2ef933e17

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रायाबुजुर्ग गांव में गुरुवार को प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने एक अवैध रूप से निर्मित मस्जिद और दो-तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही नोटिस प्रक्रिया और तय समयसीमा के बावजूद अतिक्रमण न हटाए जाने के बाद की गई।

प्रशासन के अनुसार, रायाबुजुर्ग गांव के पास स्थित सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने बिना अनुमति निर्माण कर लिया था। जांच में सामने आया कि इनमें एक धार्मिक ढांचा और कुछ आवासीय मकान शामिल थे। अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस जारी किए गए और स्वयं निर्माण हटाने के लिए समय भी दिया गया, लेकिन तय अवधि समाप्त होने के बावजूद अवैध निर्माण जस का तस बना रहा। संभल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि संबंधित लोगों ने प्रशासन से तीन दिन का समय मांगा था। समय पूरा होने के बाद भी निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके चलते कानून के अनुसार कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।

UP SIR Draft Voter List जारी आज, 12.55 करोड़ मतदाताओं की रफ सूची होगी प्रकाशित

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर मौजूद रहे, हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, वे जमीन और निर्माण से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। नोटिस दिए जाने के बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके बाद प्रशासन को मजबूरन ध्वस्तीकरण करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब स्वयं भी अतिक्रमण हटाने में सहयोग कर रहे हैं।

तहसीलदार ने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2012 से 2014 के बीच सरकारी भूमि और तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण कर उनका व्यावसायिक उपयोग किया गया था। इनमें बरात घर जैसे ढांचे भी शामिल थे। ऐसे सभी अतिक्रमण पहले ही हटाए जा चुके हैं और मौजूदा कार्रवाई उसी क्रम का हिस्सा है। प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने की बात कही है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखना प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Spread the love

Pitru Paksha 2026
homeslider Religion

श्राद्ध कर्म में इन नियमों का रखें ध्यान, जानिए कुछ खास मान्यताएं

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष को सनातन परंपरा में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष समय माना जाता है। इन दिनों लोग अपने पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं। मान्यता है कि विधि-विधान से किए गए इन कर्मों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 87 नए इंटरसेप्टर वाहन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 चार-पहिया और 62 दो-पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना प्रदेश में अब 35 चार-पहिया और 137 दो-पहिया इंटरसेप्टर वाहन, यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई आठ माह में सड़क दुर्घटनाओं में सात और मृतकों की संख्या में आठ प्रतिशत की कमी 75 जिलों के 700 सर्वाधिक दुर्घटना-बाहुल्य […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
Uttar Pradesh

गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने पेश की शानदार प्रस्तुतियां

बापू की सीख को आचरण में लेना चाहिए – डायरेक्टर अंजली उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa Assembly Constituency: नौतनवां के बचपन व A B इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती का प्री सेलिब्रेशन किया। इस अवसर पर बच्चों का परिचय दोनों महान लीडर्स से कराया गया। बच्चों को बताया गया […]

Spread the love
Read More