अल्मोड़ा के रिहायशी इलाकों में तेंदुए की दस्तक से दहशत

अल्मोड़ा। यहां के जोशी खोला और थपलिया क्षेत्र इन दिनों तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों के चलते भय और असुरक्षा के माहौल बना हुआ है। आज एक बार फिर जोशी खोला क्षेत्र में तेंदुए को खुलेआम घूमते देखा गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से भय का वातावरण बना हुआ है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीते कई दिनों से तेंदुए की सक्रियता लगातार बनी हुई है। इससे पहले भी इन्हीं क्षेत्रों में तेंदुए के देखे जाने की पुष्टि हुई थी, लेकिन उस समय वन विभाग द्वारा केवल औपचारिक गश्त कर मामले को नजरअंदाज कर दिया गया। नतीजतन आज एक बार फिर लोग अपने ही घरों और गलियों में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है।

गांधी पार्क वार्ड के पार्षद एडवोकेट दीपक कुमार जोशी द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में निरंतर रात्रिकालीन गश्त, पुलिस के माध्यम से व्यापक मुनादी, तथा तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाए जाने की मांग सख्ती से रखी।

homeslider International

दो टूक : कहां हैं संयुक्त राष्ट्र संगठन और सुरक्षा परिषद?

     राजेश श्रीवास्तव इन दिनों दुनिया एक ऐसे सठियाये और सनकी नेता का सामना कर रही है, जिसकी सनक ने चहुओंर आतंक मचा रखा है। चाहे कोई भी देश हो भले ही सुंदरता और अच्छे वातावरण के लिए जाना जाने वाला दुबई हो या फिर सऊदी अरब। अमेरिका का राष्ट्रपति ट्रंप जिस तरह की […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल राजेन्द्र गुप्ता राजेन्द्र गुप्ता मेष : वाणी पर संयम रखें। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो […]

Read More
homeslider Religion

आज है पापमोचनी एकादशी व्रत, भगवान विष्णु की पूजा से मिलती है पापों से मुक्ति

राजेन्द्र गुप्ता हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने में 2 एकादशी पड़ती है। पहली कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष की एकादशी को। हर एक एकादशी का अपना-अपना महत्व है। इन्हीं में से चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक  मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान […]

Read More