फटी एड़ियों को रातभर में ठीक करने का आसान घरेलू उपाय, एड़ियां होंगी एकदम मुलायम

जीवनशैली : सर्दियों में पैरों की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि ठंड और सूखी हवा के कारण एड़ियां जल्दी फटने लगती हैं। फटी एड़ियों से चलना मुश्किल हो जाता है और अगर धूल-मिट्टी लग जाए या क्रैक गहरा हो जाए तो खून भी निकल सकता है। ऐसे में पैरों की त्वचा को मुलायम और स्वस्थ बनाए रखना महत्वपूर्ण है। यहाँ एक आसान और असरदार घरेलू उपाय बताया जा रहा है, जिससे फटी एड़ियां रातभर में ठीक हो सकती हैं।

फटी एड़ियों के लिए घरेलू उपाय

इस उपाय के लिए आपको चाहिए:

  • 2-3 चम्मच सरसों का तेल

  • 1 टेबल स्पून वैसलीन

  • 2 इंच की मोमबत्ती

  • 2 विटामिन ई कैप्सूल

सबसे पहले सरसों के तेल को हल्का गर्म करें। अब इसमें वैसलीन डालें और तब तक चलाएं जब तक यह पूरी तरह घुल न जाए। इसके बाद मोमबत्ती डालकर उसका धागा निकाल दें। अंत में विटामिन ई के कैप्सूल को काटकर तेल मिश्रण में मिलाएं। इस मिश्रण को किसी कांच के जार में भरकर स्टोर कर सकते हैं। कुछ ही मिनटों में यह मिश्रण जम जाएगा और आपकी क्रीम तैयार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की बधाई

रात में एड़ियों की देखभाल

रात को सोने से पहले पैरों को हल्के गर्म पानी से धोएं। अगर जल्दी असर चाहिए तो पैरों को गर्म पानी, नमक और शैम्पू के घोल में कुछ मिनटों तक बैठा सकते हैं। इसके बाद डैड स्किन को स्क्रबर की मदद से हटा दें। पैरों को साफ कपड़े से पोछकर तैयार मिश्रण अच्छी तरह लगाएं। इसके बाद सॉक्स पहनें या पॉलिथिन बांध लें, ताकि क्रीम कपड़ों को गंदा न करे। सुबह उठकर देखें, एड़ियां एकदम मुलायम और चिकनी हो जाएंगी।

सरसों का तेल, वैसलीन और वैक्स के फायदे

  • सरसों का तेल: एंटीबैक्टीरियल गुणों से फटी एड़ियों को इंफेक्शन से बचाता है और त्वचा को अंदर से नमी और गर्माहट देता है।

  • वैसलीन: त्वचा में नमी को लॉक करता है और हीलिंग प्रक्रिया को तेज करता है।

  • वैक्स: क्रीम को गाढ़ा बनाकर लगाना आसान बनाता है और असर को लंबे समय तक बनाए रखता है।

इस सरल उपाय से न सिर्फ फटी एड़ियां भरती हैं, बल्कि पैरों की त्वचा पूरी तरह मुलायम, चिकनी और स्वस्थ दिखने लगती है।

Lifestyle

सुंदर हाथों का राज: ऐसे बनाएं अपने नाखून मजबूत और चमकदार

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके नाखून आपकी पर्सनैलिटी के बारे में कितना कुछ बताते हैं? साफ, मजबूत और चमकदार नाखून न सिर्फ आपकी सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि यह भी दिखाते हैं कि आप अपनी सेहत का कितना ध्यान रखते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर नाखूनों की देखभाल को नजरअंदाज […]

Read More
Lifestyle

इस ईद घर पर बनाएं लखनवी किमामी सेवई, स्वाद से सबको कर देंगे दीवाना

ईद का मौका हो और मीठा ना बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अगर आप इस बार कुछ खास और हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो लखनऊ की फेमस किमामी सेवई आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि शाही स्वाद का अनुभव है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर किमामी […]

Read More
Lifestyle

जैतून का तेल और शहद का सही तरीका अपनाएं, बनें स्वस्थ और तंदुरस्त

अगर आप भी गर्मियों में अपनी त्वचा को लेकर परेशान हैं, तो ये सवाल जरूर मन में आता होगा—क्या कोई आसान और असरदार घरेलू उपाय है? जवाब है हाँ! आपकी किचन में मौजूद जैतून का तेल और शहद आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपने कई बार सुना होगा कि जैतून […]

Read More