उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप, उत्तरकाशी में -20 डिग्री पहुंचा तापमान

देहरादून। उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि कहीं-कहीं तापमान शून्य से लेकर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में न्यूनतम तापमान माइनस 20 डिग्री पहुंचने से भागीरथी नदी की जलधारा जम गई है। पर्वतीय क्षेत्र में हुई बर्फबारी से पिछले इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्दी का प्रकोप दिखाई दे रहा है। शनिवार को देहरादून में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जबकि दिन के समय हल्की धूप निकलने से कुछ देर के लिए ठंड से राहत मिली है, जबकि शाम होते-होते एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया और आंशिक बादल छा गए। जिसकी वजह से ठिठुरन भरी ठंड बढ़ गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के साथ ही शीत लहर का प्रकोप बना रह सकता है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर पाला पड़ सकता है, जबकि दिन के समय धूप खिलने की संभावना है। वहीं, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई है। शुक्रवार और शनिवार को भी नंदा देवी, पंचाचुली, नंदा कोट, राज रंभा, हरदेवल और त्रिशूल सहित आसपास की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में भीषण ठंड के चलते न्यूनतम तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान भी माइनस 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जिसके चलते गंगोत्री में भागीरथी नदी की जलधारा किनारे पर जम गई है। नदी के किनारे बर्फ जमने के कारण फिसलन हो गई है और यहां से आवाजाही करना भी जोखिम भरा हो गया है। उधर, केदारनाथ धाम सहित ऊंची चोटियों पर दोपहर के बाद हल्की बर्फबारी हुई।

दूसरे दिन भी लगातार हुई बर्फबारी के बाद क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। निचले इलाकों, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में बादलों के बीच चटख धूप खिली रही। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है, जबकि हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन सभी जिलों में शीत दिवस की स्थिति बनने के भी आसार हैं।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More