चिनहट कोतवाली में सैनिक सम्मेलन का आयोजन, सहायक पुलिस आयुक्त ने दिए दिशा-निर्देश

Untitled 21 copy 1
  • इस दौरान चला सफाई अभियान, अफसरों ने झाड़ू लगाकर की साफ-सफाई

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था के आदेश और सहायक पुलिस आयुक्त विभूतिखंड के निर्देश तथा इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली परिसर में रविवार को साफ-सफाई अभियान के बाद सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त की मौजूदगी में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में साफ-सफाई अभियान चलाया गया साथ ही सैनिक सम्मेलन में एसीपी ने कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। वहीं एसीपी विभूतिखंड ने स्टाफ की रहने-खाने की सुविधाओं के दृष्टिगत मेस की साफ-सफाई रखने व ठंड के मौसम को देखते हुए आवासीय व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिये निर्देश दिया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक सैनिक सम्मेलन में अपराध की रोकथाम पर मंथन किया गया। मुख्य विषय कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण रहा जिसमें सर्वप्रथम अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी, लूट, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए कस्बा व ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने, बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने तथा प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ करने एवं सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने के लिए एसपी ने निर्देश दिए।

वहीं एसीपी विभूतिखंड ने लंबित विवेचनाओं विशेषकर अनावरित अभियोगों के निस्तारण, वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जबकि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने, मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये थानो पर गठित एंटी रोमियों टीमों की क्रियाशीलता निरंतर जारी रखने, आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने हेतु पैदल गश्त को और अधिक क्रियाशील करने का निर्देश दिए गए। इस मौके पर सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

Journalist
Central UP homeslider

मान्यता प्राप्त पत्रकार ही असली पत्रकार? हजरतगंज की घटना ने खड़े किए कई सवाल

Journalist पत्रकार कौन यह तय करने का अधिकार मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन को कबसे? ध्यान रहे पत्रकार वही जिसे सामाजिक व किसी अखबार संस्था की मान्यता हो। सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकार कभी सरकार के गलत फैसलों की आलोचना लिख सकता है क्या? विजय श्रीवास्तव लखनऊ । लखनऊ में पिछले दिनों हज़रत गंज चौराहे पर अजीबोगरीब […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

लखनऊ में भव्य गुरु सम्मान समारोह, किशोर चतुर्वेदी के भजनों ने बांधा समा

Lucknow भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मान भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति गुरु सम्मान समारोह 2026” का आयोजन शुक्रवार को कलामंडपम् प्रेक्षागृह, कैसरबाग में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रमुख […]

Spread the love
Read More
Sealed Row House
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

विकास प्राधिकरण के अफसरों को नहीं दिख रहा अवैध निर्माण

Sealed Row House सील रॉ हाउस और बिल्डिंग में धड़ल्ले से चल रहा निर्माण कार्य होटल से सामने खाली पड़ी जमीन पर अस्थाई निर्माण कर किया जा रहा कब्जा अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 बच्चों की जान चले जाने के बाद भी लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी सुधरने का नाम भी ले रहे […]

Spread the love
Read More