कई दिन से लापता युवक का शव नैनी झील से बरामद

Untitled 17 copy 1

नैनीताल। ऊत्तराखण्ड के प्रसिद्ध पर्यटन नगर नैनीताल में बुधवार सुबह उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब 9 दिनों से लापता एक युवक का शव नैनीझील से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे शहर में मातम का माहौल बन गया।  घटना नैनीताल की ठंडी सड़क स्थित शनिदेव मंदिर के पास की है, जहाँ सुबह राहगीरों ने झील में एक शव को उतराते हुए देखा। तत्काल इसकी सूचना मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थानीय नाविकों की सहायता से शव को झील से बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार मृतक 20 वर्षीय युवक रोहन है, जो बीती 25 दिसंबर से पिलग्रिम लॉज क्षेत्र से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी मल्लीताल थाने में दर्ज कराई थी। युवक के वापस न लौटने से परिजन लगातार चिंतित थे। शव मिलने की सूचना पर मृतक के पिता पुष्कर भी मौके पर पहुँचे और उन्होंने शव की पहचान अपने पुत्र रोहन के रूप में की। पुष्कर मल्लीताल क्षेत्र में सब्जी की दुकान चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों की जाँच की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More