जन-समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान किया जाए : धामी

Untitled 8 copy 2

नया लुक ब्यूरो

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के क्रियान्वयन की जमीनी पड़ताल के लिए शुक्रवार को देहरादून जिले के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक के खैरीमान सिंह में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में जन-समस्याओं के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली और अभियान के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए मौके पर की गई व्यवस्थाओं को परखा। इस अवसर पर 102 दिव्यांगों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है, इसलिए इस अभियान को पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और प्रभावशीलता के साथ संचालित किया जाना जरूरी है। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, ब्लॉक प्रमुख सरोजिनी जवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम हरि गिरि, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज बन रहे हैं धन लाभ और सफलता के खास योग

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तराद्र्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करने की आशंका है। वृषभ : आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी […]

Spread the love
Read More
FIR
Crime News homeslider

गोमतीनगर: महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट की प्रताड़ना से तंग आकर सिपाही आकाश यादव ने दी थी जान

FIR पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मौत कांड का खुला राज ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव मौत कांड मामले में गोमतीनगर पुलिस ने इसी थाने में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट के खिलाफ आकाश को खुदकुशी के लिए उकसाने की कोशिश का […]

Spread the love
Read More
love marriage
Crime News homeslider

इटावा: प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद पति से कहासुनी के बाद महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

love marriage  सैफई थाने में तैनात थी महिला आरक्षी, सिविल पुलिस लाइन में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही आकाश यादव की हुई मौत […]

Spread the love
Read More