मंत्री पति ने दी सफाई, कहा-कांग्रेस ने मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया

Untitled 6 copy 2

देहरादून। बिहार से 20-25 हजार में लड़कियां खरीदने सम्बन्धी बयान से मचे तूफान के बाद मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी साहू ने सारा दोष कांग्रेस के मत्थे मढ दिया। साल के पहले दिन उठे इस तूफान के बाद गिरधारी ने एक वीडियो बयान जारी किया और कहा कि मेरे सम्बोधन को तोड़ मरोड़ कर मीडिया में पेश किया। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस ने किया है। जनता कांग्रेस को कोई राजनीतिक लाभ नहीं देगी। गिरधारी ने यह भी कहा कि वे हर साल बरेली में 101 लड़कियों की शादी करवाते हैं। साहू ने कहा कि वे अपनी पत्नी रेखा आर्य की विधानसभा की बेटियों से राखी भी बंधवाते हैं। और उन्हें देवी मानते हैं। कांग्रेस को इससे कोई राजनीतिक लाभ नहीं होगा।

फिर भी मेरी बात से किसी को ठेस लगी हो । बुरा लगा हो तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। गौरतलब है कि मंत्री पति गिरधारी ने अल्मोड़ा जिले के धौलाखड़ में एक कार्यक्रम में कहा था कि बिहार में 20-25 हजार में लड़कियां मिल जाती है। वे कार्यक्रम में मौजूद युवाओं की शादी करवाने की बात कह रहे थे। इस बयान के बाद कांग्रेस ने दो जनवरी को मंत्री आवास घेरने का कार्यक्रम तय कर डाला।

Spread the love

Supreme Court Verdict
homeslider Uttar Pradesh

माता-पिता अपनी संपत्ति से बच्चों को कर सकते है बेदखल

Supreme Court Verdict: बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और सम्मान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक के भरण-पोषण, सुरक्षा और गरिमा की रक्षा के लिए जरूरी हो, तो संबंधित ट्रिब्यूनल बेटे, बहू या अन्य रिश्तेदारों को उनकी संपत्ति से बेदखल करने का आदेश […]

Spread the love
Read More
Arrest for posting the Indian flag
homeslider International

पाकिस्तान में भारतीय झंडा और ‘जय हिंद’ पोस्ट करने पर दो गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Arrest for posting the Indian flag : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहम्मंद जिले में सोशल मीडिया पर भारतीय झंडे की तस्वीर और ‘जय हिंद’ लिखकर पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भारत के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर की गई पोस्ट को […]

Spread the love
Read More
Haridwar
Crime News Uttarakhand

हरिद्वार ब्लड तस्करी केस में बड़ा खुलासा, बिना डॉक्टर रक्त निकालने का आरोप

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच Blood trafficking in Haridwar:  उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में रक्तदान शिविरों की आड़ में कथित तौर पर खून के अवैध कारोबार का मामला सामने आने के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गांव-गांव में रक्तदान […]

Spread the love
Read More