हर बार पुलिस और जेल सुरक्षा को चकमा देने वाला ‘देवा भुईयां’ फिर फरार

Untitled 4 copy 1
  • इस बार हजारीबाग सेंट्रल जेल से तीन साथियों संग भागकर मचाई अफरातफरी
  • तीनों भुगत रहे थे आजीवन कारावास की सज़ा

रंजन कुमार सिंह

रांची/हजारीबाग। “ऐसी कोई जेल नहीं जो मुझे दो हफ्ते से ज्यादा अंदर रख सके” किसी फिल्म का यह डायलॉग लोयाबाद के कुख्यात अपराधी देवा भुईयां पर एक बार फिर सटीक बैठता नजर आ रहा है। शातिर अपराधी देवा भुईयां ने हजारीबाग सेंट्रल जेल से अपने तीन साथियों के साथ फरार होकर जेल प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यह पहली बार नहीं है जब देवा ने कानून को खुली चुनौती दी हो। इससे पहले वह धनबाद जेल से फरार हो चुका है और उससे भी पहले लोयाबाद थाना से पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा है।

हर बार उसकी फरारी ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोली है और पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बनती रही है। धनबाद जेल से फरारी के करीब तीन साल बाद देवा एक बार फिर लोयाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा था। पिछले साल दिसम्बर में तत्कालीन लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने सेन्द्रा 10 नंबर इलाके से उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी। इसके बाद देवा को धनबाद जेल भेजा गया और बाद में सुरक्षा कारणों से उसे हजारीबाग सेंट्रल जेल ट्रांसफर किया गया था। बावजूद इसके देवा ने एक बार फिर जेल की सुरक्षा को धता बताते हुए फरारी को अंजाम दे दिया। देवा भुईयां इलाके का एक शातिर और खतरनाक अपराधी माना जाता है।

ये भी पढ़े

ट्रेन से सोना लूटने के आरोप में रेल थाना इंचार्ज गिरफ्तार, गए जेल

उसके खिलाफ धनबाद इलाके के  कतरास थाना, राजगंज, ईस्ट बसूरिया, लोयाबाद सहित विभिन्न थानों में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पॉक्सो एक्ट के तहत सजायाफ्ता है। धनबाद कोर्ट ने उसे इस गंभीर मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी। वर्ष 2016 में कतरास थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।देवा के फरार होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया और विभिन्न न्यूज चैनलों पर यह मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया है। इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं बार-बार हो रही फरारी ने पुलिस और जेल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की कई टीमें देवा भुईयां और उसके साथ फरार हुए तीन आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। जेल से फरारी की इस घटना ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर कब तक एक कुख्यात अपराधी कानून को इस तरह खुली चुनौती देता रहेगा।

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम […]

Read More