सोनौली बार्डर पर पुलिस और एस‌एसबी‌ ने नेपाल के तीन तस्करों को दबोचा

WhatsApp Image 2025 12 31 at 2.44.15 PM 1

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! भारत-नेपाल सीमा पर नशीली पदार्थों की तस्करी पर करारी चोट करते हुए सोनौली पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के सख्त निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान तीन नेपाली तस्कर दबोचे गए। इनके कब्जे से 27.52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में बताई जा रही है।

बता दें कि बीते मंगलवार देर रात की गई इस रेड में थानाध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल, कांस्टेबल गुलशन यादव, अवनीश यादव तथा एसएसबी डण्डा हेड बीओपी के निरीक्षक राजीव कुमार की टीम गश्त कर रही थी।

इसी बीच हरदीडाली के मुर्गी फार्म के पास तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें ब्राउन शुगर बरामद होने पर टीम ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार पर डीएम की सख्ती के बाद महराजगंज में डीपीआरओ की बड़ी कार्रवाई

गिरफ्त में आए तस्करों की पहचान रजनीश कुमार निषाद (29 वर्ष),मोहित केवट (21 वर्ष) और खोबलाल केवट (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

गिरफ्तार तीनों तस्कर नेपाल के जिला रुपन्देही अंतर्गत गैड़हवा नगरपालिका, वार्ड-06 के निवासी बताए गए हैं।

बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में मु0अ0सं0 127/2025, धारा 8/22/23
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया है।

सीमा पर बढ़ती तस्करी को देखते हुए पुलिस और एस‌एसबी‌ की यह कार्रवाई नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है, साथ ही यह दर्शाती है कि महराजगंज पुलिस सीमा क्षेत्र में किसी भी हाल में तस्करों को पैर पसारने नहीं देगी।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More