एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा! ऐसे देखें IND-W vs SL-W पांचवां टी-20 मुकाबला

indian cricket team 25 1766940933182

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया इस सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और अब 30 दिसंबर को खेले जाने वाले पांचवें मुकाबले में उसका लक्ष्य श्रीलंका का पूरी तरह से सूपड़ा साफ करना होगा।

भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन

इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन हर विभाग में जबरदस्त रहा है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक भारत ने श्रीलंका को कोई मौका नहीं दिया। चौथे टी-20 मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 48 गेंदों पर 80 रनों की तूफानी पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं, शेफाली वर्मा भी पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक अंदाज में नजर आई हैं। मिडिल ऑर्डर में हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने टीम को मजबूती दी है। दूसरी ओर, श्रीलंका महिला टीम इस दौरे पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। कप्तान चमारी अथापत्थु की टीम आखिरी मुकाबले में जीत के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगी। हालांकि भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा है।

गाजियाबाद में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत मुठभेड़

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 30 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मैच की मेजबानी तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को मिली है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसका लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध रहेगा। वहीं, मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देखी जा सकती है।

फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का तरीका

IND-W vs SL-W पांचवें टी-20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अगर आपके पास जियो सिम है और आपने 199 रुपये या उससे ऊपर का रिचार्ज कराया हुआ है, तो आपको जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल जाएगा। ऐसे में आप बिना कोई अतिरिक्त पैसा खर्च किए लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं।

Spread the love

New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

UPI के नए फ्रेमवर्क को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, MDR पर जताई गई आपत्ति

New Delhi: UPI के जरिए होने वाले कुछ बड़े मर्चेंट पेमेंट पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। केंद्र सरकार के नए UPI फ्रेमवर्क के खिलाफ याचिका दायर कर इसे चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि 2,000 रुपये से अधिक के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगों को CM योगी ने दी बड़ी राहत

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहम घोषणा की है। गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांगजन पेंशन की राशि बढ़ाने के साथ इसके दायरे का भी विस्तार करेगी। इससे इन योजनाओं से जुड़े मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में हिट एंड रन: लड़की को सामने देख युवक ने बढ़ाई कार, बोनट पर घसीटा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कथित तौर पर कार के बोनट पर कुछ दूरी तक घसीटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती कार सवार युवक को रोकने के लिए उसके […]

Spread the love
Read More