नव वर्ष के स्वागत के जश्न के रंगों से रंगी पहाड़ों की रानी मसूरी

Untitled 21 copy 9

नया लुक ब्यूरो  

मसूरी। नए साल के आगमन से पहले पहाड़ों की रानी मसूरी पूरी तरह जश्न के रंग में रंग चुकी है। देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के स्वागत के लिए शहर के बड़े सितारा होटलों से लेकर छोटे होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे तक ने खास तैयारियां पूरी कर ली हैं। आकर्षक न्यू ईयर पैकेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के साथ इस बार मसूरी का जश्न खास बनने जा रहा है।

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि नए साल को लेकर मसूरी में अभी तक करीब 70 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है, जबकि 31 दिसंबर तक होटल पूरी तरह भर जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस बार होटल संचालकों ने पर्यटकों को सिर्फ ठहरने की सुविधा ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक पहाड़ी खान-पान से भी जोड़ने की विशेष योजना बनाई है। स्थानीय व्यंजन, लाइव म्यूजिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

संजय अग्रवाल ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि नए साल पर भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं पहले से ही मजबूत की गई हैं। उन्होंने माना कि मसूरी में पार्किंग एक बड़ी चुनौती है, जिसके चलते जाम की समस्या अक्सर सामने आती है, लेकिन पुलिस और प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे हैं कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और पर्यटकों को परेशानी न हो।

Spread the love

Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
homeslider National

भारत छोड़ो आंदोलन: 1942 की वो क्रांति, जिसने अंग्रेजों को हिला दिया

Quit India Movement : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में आठ अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 1942 में इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित हुआ था। इस आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्देश्य भारत से ब्रिटिश शासन […]

Spread the love
Read More
Pakistan-Saudi-Turkey Deal
homeslider International

भारत-पाक जंग में तुर्किए-सऊदी किसके साथ? समझें ‘मुस्लिम NATO’ समझौता

Pakistan-Saudi-Turkey Deal :  पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किए के बीच हुए नए रक्षा समझौते ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। तीनों देशों ने शुक्रवार को मक्का में एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत किसी एक देश पर सशस्त्र हमला होने की स्थिति को तीनों देशों के खिलाफ […]

Spread the love
Read More