बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन

khalida 1767064770

ढाका। बांग्लादेश की राजनीति की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में शामिल और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हो गया है। उन्होंने 30 दिसंबर की सुबह ढाका के एवरकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। 80 वर्षीय खालिदा जिया पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन बीती रात उनकी तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के मीडिया सेल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से उनके निधन की पुष्टि की। पार्टी के अनुसार, खालिदा जिया का इंतकाल फज्र की नमाज के बाद सुबह करीब छह बजे हुआ। उनके निधन की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर के बाहर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई।

बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री

खालिदा जिया बांग्लादेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक नाम रही हैं। वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं और दो बार इस पद पर रहीं। इसके साथ ही वह बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की संस्थापक नेता और लंबे समय तक पार्टी की अध्यक्ष भी रहीं। उनके नेतृत्व में BNP बांग्लादेश की प्रमुख राजनीतिक ताकत बनकर उभरी।

बिटसैट-2026: बिट्स पिलानी ने जारी किया शेड्यूल और आवेदन से जुड़ी जानकारी

 

खालिदा जिया के निधन के बाद BNP ने सात दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की है। पार्टी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रुहुल कबीर रिजवी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस दौरान नयापलटन स्थित केंद्रीय कार्यालय सहित देशभर के पार्टी दफ्तरों पर काले झंडे फहराए जाएंगे। नेता और कार्यकर्ता काले बैज पहनेंगे और विभिन्न स्थानों पर दुआ महफिलों का आयोजन किया जाएगा।

बेटे तारिक रहमान की भावुक वापसी

खालिदा जिया के बड़े बेटे और BNP के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान हाल ही में 17 साल बाद लंदन से बांग्लादेश लौटे थे। 25 दिसंबर को उनकी वापसी को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा था, लेकिन मां के निधन ने इसे एक गहरे शोक में बदल दिया। बताया गया है कि तारिक रहमान देर रात अस्पताल पहुंचे और कई घंटे वहां मौजूद रहे।

खालिदा जिया का निधन ऐसे समय पर हुआ है, जब बांग्लादेश चुनावी माहौल की ओर बढ़ रहा है। देश में 12 फरवरी 2026 को आम चुनाव प्रस्तावित हैं। अगस्त 2024 में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा था, जिसके बाद नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी। ऐसे राजनीतिक माहौल में खालिदा जिया का जाना BNP के लिए भावनात्मक और रणनीतिक दोनों ही स्तर पर बड़ा झटका माना जा रहा है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और खुशखबरी लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। मेष : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े […]

Spread the love
Read More
brake up
homeslider National

अब प्यार इश्क और मोहब्बत समझने वालों को भी मिलेगा तीन लाख तक का बड़ा सैलरी पैकेज

brake up  अगर आप अपने पार्टनर से रिश्ता खत्म करना चाहते हैं लेकिन सामने बैठकर “ब्रेकअप” कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, तो अब इसका भी “प्रोफेशनल समाधान” बाजार में आ गया है। एक डेटिंग प्लेटफॉर्म ने ऐसी नौकरी निकाली है, जिसमें किसी और की तरफ से ब्रेकअप की बात कही जाएगी और […]

Spread the love
Read More
8th Pay Commission
Business homeslider

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जुलाई में होंगी अहम बैठकें…जानिए कब बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Commission केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से बड़ी उम्मीदें हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि नया वेतनमान कब लागू होगा, फिटमेंट फैक्टर कितना रहेगा और सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। इसी बीच आयोग ने अपनी प्रक्रिया तेज करते हुए कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स […]

Spread the love
Read More