सोमवार के दिन इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Horoscope NayaLookNews

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष :  मेष राशि वालों की आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहेगी। भाग्य पूरी तरह से मेहरबान रहेगा, अवसर का लाभ उठाएं और अटके हुए काम को पूरा करें। मानसिक सुख शांति मिलेगी। नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक क्षेत्र के प्रयास सफल होंगे।

वृषभ :  आज का दिन धैर्य और संयम से बिताना चाहिए। लंबी दूरी की यात्रा हो सके तो टालें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल मानसिक बल देगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मिथुन :  जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ प्राप्त कर सकेंगे। घर परिवार के मामले में धन खर्च हो सकता है। शाम का समय मनोविनोद में बीतेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ मिलेगा।

कर्क :  आज कार्यक्षेत्र में प्रगति का दिन है। सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। नौकरी व्यवसाय में नई योजना पर काम शुरू करना अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़े

कैंटीन के नाम पर प्रतिमाह हो रहे लाखों के वारे न्यारे!

सिंह :  आज का दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उनमें अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। मिजाज रोमांटिक रहेगा। शौक की चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा होगी। लाभ वाले मामले में जोखिम भी आज ले सकते हैं किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या :  क्रोध अधिक आएगा, संयम से काम लें। वाद-विवाद और दूसरों के मामलों से आज दूर रहें। वाणी और शब्दों का प्रयोग संभलकर करना करें नहीं तो परेशानी होगी। सेहत का ध्यान रखिए। जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें नहीं तो परिवार का माहौल बिगड़ेगा। करियर को लेकर सोच-विचार में रहेंगे।

तुला  :  आज आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी मेहनत और लगनशीलता से काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। कुछ कलात्मक काम भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। कुछ पुण्य के काम कर सकते हैं।

वृश्चिक :  उत्साह और आनंद में वृद्धि होगी। आज प्रयास कीजिए, आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कहीं से धन लाभ भी मिल सकता है। बिजनस और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए कारोबार से संबंधित यात्रा लाभप्रद रहेगी।

ये भी पढ़े

नए अध्यक्ष का कारनामा: किसी के चलाए तीर को लपककर BJP की पीठ में घोंप दिया

 धनु :  स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। काम-काज में आपका उत्साह बना रहेगा जिससे सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों और संबंधियों की खबर से आनंदित होंगे। पुराने अधूरे काम भी आप पूरा कर सकते हैं। बच्चों से खुशी मिलेगी।

मकर :  ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा और छवि धूमिल हो। आपको संभलकर कार्य व्यवहार करना होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। दोपहर बाद बनता काम भी बिगड़ सकता है। दिन के पहले भाग में महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लेना अच्छा रहेगा। पीपल को जल देना शुभ रहेगा।

कुंभ :  दिन मंगलमय बीतेगा। आज मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। प्रयास करने से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। लाभ मिलेगा। जोखिमपूर्ण निवेश भी आप कर सकते हैं। मित्रों और पुराने परिचितों के सहयोग से आपका काम बन सकता है।

मीन :  आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। सामाजिक मामलों में सहभागी हो सकते हैं। मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में रुचि लेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी एवं सहयोग प्राप्त होगा। महिला मित्रों और संबंधियों से फायदा मिलेगा।

Spread the love

homeslider International

फिर लौटेगी गैस-तेल की किल्लत? ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर बरसाए बम, ट्रंप ने खत्म की डील

US-Iran War : अमेरिका-ईरान के बीच हुई शांति डील टूट गई है। ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर बम बरसाए हैं, जिससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ गया है। जानिए क्यों फिर से लौट सकती है गैस-तेल की भारी किल्लत। मध्य पूर्व में एक बार फिर युद्ध की स्थिति गंभीर हो गई है। अमेरिका और […]

Spread the love
Read More
PM Modi
homeslider National

अब इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे PM मोदी

दुनिया भर के मंदिरों का कलेवर बदल रहा भारत PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ योग्याकार्ता स्थित ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने करीब 1000 वर्ष पुराने इस मंदिर के संरक्षण और पुनरुद्धार परियोजना की शुरुआत की। इससे एक दिन पहले […]

Spread the love
Read More
The administration's bulldozer rolled in.
homeslider Uttar Pradesh

सोनौली सीमा पर चला प्रशासन का बुलडोजर

अतिक्रमण मुक्त कराई गई 40 डिसमिल सरकारी भूमि सोनौली महराजगंज! महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुलडोजर चलाकर करीब 40 डिसमिल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। लंबे समय से अवैध निर्माण की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की […]

Spread the love
Read More