वर्ष 2025 के अंतिम सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के प्रथम तल पर बने शक्तिपीठ में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। प्रातःकाल संपन्न हुए इस पावन अनुष्ठान में उन्होंने भगवान शिव को जल, दूध, विल्वपत्र, दुर्वा, मदार पत्र और कमल पुष्प अर्पित कर लोकमंगल की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जो गोरक्षपीठाधीश्वर भी हैं, ने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों सहित समस्त मानवता के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। रुद्राभिषेक का यह अनुष्ठान मठ के विद्वान आचार्यों और पुरोहितों द्वारा शुक्ल यजुर्वेद संहिता की रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों के उच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। रुद्राभिषेक के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में शिव मंत्रों की गूंज और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। विधि-विधान से पूर्ण हुए इस अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से चराचर जगत पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
अंकिता हत्याकांड की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन
अनुष्ठान के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, शांतिमय और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की। यह रुद्राभिषेक न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि जनकल्याण और लोकहित की भावना को भी प्रकट करता दिखा।
