मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Untitled 3 copy 25

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। सोनौली थाना (कोतवाली) क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा परसासुमाली में रविवार 28 दिसंबर 2025 को ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को समाज में हो रहे अपराधों के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक प्रिया तिवारी और महिला कांस्टेबल प्रेम शीला चौहान उपस्थित रहीं। उनके साथ आशा बहुएं चंद्रावती और उर्मिला, तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना ने भी भाग लिया।

सम्मेलन के दौरान, मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को छेड़छाड़, बलात्कार जैसे महिला संबंधित अपराधों से लड़ने और निपटने के तरीकों के बारे में बताया गया। उन्हें लड़कियों के घर से चले जाने से जुड़ी समस्याओं, चुनौतियों और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया गया।

उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सशक्तिकरण, सुरक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें 112, 1090, 102, 181, 108, 1930, 1098, 1076 जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे पुलिस का एक सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इस जागरूकता अभियान से उनमें सुरक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की भावना जागृत हुई है। महिलाओं ने यह भी बताया कि ऐसे आयोजनों से उन्हें पुलिस अधिकारियों और अन्य विभागों के समक्ष अपनी बात रखने का आत्मविश्वास मिलता है, जो उनके लिए बहुत लाभदायक है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More