नया लुक ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार सूखी ठंड का असर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ सकती है। मैदानी क्षेत्रों में शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और शीत दिवस जनजीवन प्रभावित कर रहा है। उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं दिन के समय धूप निकलने से आंशिक राहत मिल सकती है।
पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ होने और चटख धूप निकलने के कारण तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 21.9 और अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर कार्यक्रम तापमान 15.6 और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 14.2 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नए साल और वीकेंड की छुट्टियों के चलते उत्तराखंड के पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र में भीड़ उड़ने लगी है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में अब तक बर्फबारी नहीं हुई है लेकिन बर्फ देखने की आस में बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंच गए हैं। पर्यटकों के भारी संख्या में उमड़ने से जाम की स्थिति बन गई और उन्हें अपने वाहन सड़कों के किनारे ही पार्क करने पड़े।
