शशि थरूर के बयान से सियासी घमासान, भाजपा बोली—कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को दिखाया आईना

bhajapa paravakata shahajatha panaval oura kagarasa nata rahal gathha 5f4a0abac6c86f12ead82536bbd5996e

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के विदेश नीति से जुड़े बयान ने देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। उनके बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शशि थरूर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने सच बोलने की हिम्मत दिखाई है और अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी को आईना दिखाया है।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि विदेश नीति किसी एक राजनीतिक दल की जागीर नहीं होती, बल्कि यह पूरे देश से जुड़ा विषय होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयान देते रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी कांग्रेस नेता राजनीति करते हैं, जिससे देश की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी पार्टी और राष्ट्रहित से ज्यादा परिवार के हित को प्राथमिकता देते हैं। पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी की भाजपा से नफरत धीरे-धीरे भारत से नफरत में तब्दील होती नजर आती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस पार्टी में जो नेता राष्ट्रीय हित की बात करता है, उसे दबाने की कोशिश की जाती है और शशि थरूर जैसे नेताओं पर कार्रवाई की जा सकती है।

CWC बैठक में बड़ा फैसला: वीबी-जी राम जी कानून के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

इस पूरे विवाद के बीच कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने अलग रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हर नागरिक को अपनी राय रखने का अधिकार है। हनुमंत राव के मुताबिक, शशि थरूर का बयान उनकी व्यक्तिगत सोच हो सकता है, जरूरी नहीं कि वही पार्टी की आधिकारिक राय हो।

हनुमंत राव ने यह भी कहा कि कांग्रेस में विचारों की विविधता है और अलग-अलग राय रखने की अनुमति दी जाती है। उन्होंने यह स्वीकार किया कि यदि ऐसा बयान किसी अन्य पार्टी में दिया गया होता, तो संभव है कि तत्काल कार्रवाई होती, लेकिन कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र मौजूद है।

गौरतलब है कि शशि थरूर ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि विदेश नीति भाजपा या कांग्रेस की नहीं बल्कि भारत की होती है। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि कोई नेता प्रधानमंत्री की अंतरराष्ट्रीय हार पर खुशी मनाता है, तो वह असल में भारत की हार पर खुश हो रहा होता है। थरूर ने इस संदर्भ में पंडित जवाहरलाल नेहरू के कथन का उल्लेख करते हुए कहा था—“अगर भारत ही नहीं बचेगा, तो कौन जिएगा?”

Spread the love

Sawan Somwar
homeslider Religion

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

Sawan Somwar  सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष उपवास है, जिसमें पहले सावन सोमवार की तारीख तीन अगस्त 2026 है, और इस पवित्र माह में कुल चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान भक्त सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करते हैं और दिनभर उपवास रख कर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Today’s Horoscope मेष : आज पूरा दिन मन अशांत हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है लेकिन अति […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!

प्रदेश के चयनित कैदियों को रखने एकमात्र जेल का हाल बेहाल लंबे समय से अधीक्षक तैनात तो जेलर नहीं, जेलर तैनात तो अधीक्षक नहीं, अब दोनों नहीं राकेश यादव राजधानी के आदर्श कारागार में अब न कोई अधीक्षक है और न ही की जेलर तैनात है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल का संचालन डिप्टी […]

Spread the love
Read More