भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रमनप्रीत कौर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जिसने उन्हें दुनिया की सबसे सफल महिला T20 कप्तानों की सूची में सबसे ऊपर पहुंचा दिया है। हरमनप्रीत अब महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कप्तान मेग लैनिंग को पीछे छोड़ दिया है।
यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड 26 दिसंबर 2025 को तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत की जीत के साथ दर्ज हुआ। इस जीत के साथ रमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने टी20 इंटरनेशनल में 77वीं जीत हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड मेग लैनिंग के नाम था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 76 टी20 मुकाबलों में जीत दिलाई थी।
कर्नाटक का एंटी-हेट बिल नफरत रोकने की मंशा या अभिव्यक्ति पर सियासी शिकंजा?
हरमनप्रीत कौर अब तक भारतीय महिला टीम की 130 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कप्तानी कर चुकी हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, आक्रामक सोच और दबाव में टीम को संभालने की कला ने भारत को कई यादगार जीत दिलाई हैं। उनका कप्तानी रिकॉर्ड केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय महिला क्रिकेट के बढ़ते आत्मविश्वास का भी प्रतीक है।
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली कप्तानों की सूची में अब हरमनप्रीत पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर मेग लैनिंग, तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की हीथर नाइट और चौथे स्थान पर चार्लेट एडवर्ड्स का नाम दर्ज है। यह सूची इस बात को दर्शाती है कि रमनप्रीत ने दुनिया की दिग्गज कप्तानों के बीच अपनी अलग पहचान बना ली है।
कप्तानी के साथ-साथ हरमनप्रीत का व्यक्तिगत टी20 करियर भी शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए अब तक 185 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। 165 पारियों में उन्होंने करीब 29 की औसत से 3700 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में एक शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं। 103 रन की नाबाद पारी उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। हरमनप्रीत केवल बल्लेबाजी में ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी टीम के लिए उपयोगी साबित हुई हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 32 विकेट भी झटके हैं। उनका यह ऑलराउंड प्रदर्शन और मजबूत नेतृत्व उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में शामिल करता है।
