युवक पर माँ, भाई और भाभी का धारदार हथियारों से हमला, जान बचाने को दोनों हाथ काटने पड़े

नया लुक ब्यूरो

टिहरी। लस्याल गांव में मामूली घरेलू विवाद के बाद एक युवक पर उसके ही परिवार के सदस्यों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जान बचाने के लिए डॉक्टरों को युवक के दोनों हाथ कोहनी के ऊपर से काटने पड़े। घटना बालगंगा तहसील की बासर पट्टी के लस्यालगांव की बताई जा रही है। पीड़ित युवक अंग्रेज सिंह का अपने परिवार से लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, अंग्रेज सिंह की मां जेठी देवी और भाभी अंजली ने विवाद के बाद बड़े बेटे पूरब सिंह को गांव बुलाया, जो मुंबई में काम करता था। पूरब सिंह के गांव पहुंचते ही विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मां, भाई और भाभी ने मिलकर अंग्रेज सिंह पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकला, लेकिन हालत बेहद नाजुक थी।

घायल अंग्रेज सिंह को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने संक्रमण और गंभीर चोटों के कारण उसकी जान बचाने के लिए दोनों हाथ काटने का निर्णय लिया। इलाज के बाद अंग्रेज सिंह ने चमियाला पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर थाना घनसाली में उसके भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार जाटव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More
homeslider International

ईरान समर्थित हैकर्स का बड़ा हमला, FBI डायरेक्टर का ईमेल हुआ हैक

नया लुक डेस्क ईरान से जुड़े हैकरों ने अमेरिका की प्रमुख जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) को बड़ा झटका दिया है। हैकरों ने FBI डायरेक्टर काश पटेल के पर्सनल ईमेल अकाउंट को हैक करने का दावा किया है। इस साइबर हमले में उनकी निजी तस्वीरें और कथित रिज्यूमे तक लीक कर दिए गए […]

Read More
homeslider International

नेपाल की राजनीति में हुआ एक बड़ा और नाटकीय घटनाक्रम

बालेन शाह के PM बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल की राजनीति में शनिवार सुबह जबरदस्त हलचल देखने को मिला। नवागत प्रधानमंत्री बालेन शाह के शपथ लेने के ठीक अगले दिन पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को […]

Read More