प्रेमी ने माशूका को मारी गोली फिर किया खुद को शूट, प्रेमी की मौत माशूका की अस्पताल में हालत गंभीर

Untitled 10 copy 16
  • खुद को शूट करने से पहले वीडियो बनाकर किया वायरल, बताई वजह

नया लुक ब्यूरो

रांची/खलारी। झारखंड के रांची से करीब साठ किलोमीटर दूर खलारी में एक सनकी आशिक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। ​ शुक्रवार को हुई इस घटना में जख्मी लड़की की स्थिति गंभीर रूप से चिंताजनक बनी हुई है। घटना खलारी थाना क्षेत्र स्थित डकरा केडीएच कॉलोनी की है। युवक ने आत्महत्या करने के पूर्व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और इस घटना की वजह बताई। युवक के अनुसार, लड़की ने उसे धोखा दिया और शादी से इनकार कर दिया था। दअसल, केडीएच कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय युवती स्थानीय निजी स्कूल में शिक्षिका है। रोज की तरह वो शुक्रवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं। जैसे ही वे मैदान गेट के पास पहुंचीं, वहां पहले से बैठे सुनील केवट उर्फ छोटू (33) ने उसे रोक लिया।

गोली लड़की की गर्दन में लगी,

दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई और सुनील ने अचानक लड़की पर फायरिंग कर दी। गोली उसकी गर्दन में लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुनील अपने घर भाग गया, जहां उसने खुद को सिर में गोली मार ली। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घायल लड़की को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है। इधर, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल लड़की को तत्काल सीसीएल सेंट्रल अस्पताल, डकरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

सुनील बचपन से ममेरे भाई के साथ रहता था

घटना की सूचना मिलते ही खलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है। मृतक सुनील बचपन से ही अपने ममेरे भाई के साथ केडीएच कॉलोनी में रहता था।
घटना के वक्त उसका भाई सीटू केवट पिपरवार काम करने गया था। बताया जाता है कि सुनील और लड़की के बीच बीच पिछले छह सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के शादी से इनकार करने पर सुनील ने लड़की को गोली मारी।

मैं गलत हूं या सही, पता नहीं पर किसी को धोखा नहीं देना चाहिए: सुनील

इधर सुनील ने सुसाइड से पहले खुद का वीडियो बनाया। इसमें उसने कहा- ‘मेरे कॉलोनी वासियों, मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं, यह जो लड़की है, इसे सभी लोग बोलते हैं कि बहुत अच्छी लड़की है। मैं भी बोलता था अच्छी लड़की है। मेरे से 6-7 साल तक अफेयर किया। इस दौरान उसने मुझसे कभी दूरी नहीं बनाई। ऐसा लगता था कि ये लड़की धोखा देना जानती ही नहीं है।
समय के साथ-साथ वो बोलती रही शादी कर लो। मैं बोलता था कि मुझे समय दो, नौकरी के बाद शादी करूंगा। तो वो बोली ठीक है। इसी बीच लड़की की मम्मी उसके लिए दूसरे लड़के का रिश्ता लेकर आई। लड़की ने शादी से मना कर दिया। उसकी मम्मी ने कहा-तुम जिससे प्यार करती हो, उससे शादी कर लो। फिर लड़की ने मुझसे पूछा-शादी करोगे? मैंने कहा हां करूंगा। अपनी मम्मी से बात करवा दो। वो बोलेगी तो तुरंत कर लूंगा। इसके बाद लड़की के कहने पर मैंने कई लोगों से दुश्मनी कर ली, कई से दोस्ती की। फिर इस साल लड़की ने मुझसे कहा-तुम कम ही कमाओ पर शादी कर लो। मेरे लिए तुम मायने रखते हो, पैसा नहीं। सुनील ने सुसाइड से पहले खुद का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

सुनील ने वीडियो में कहा- ‘एक दिन लड़की ने कहा-एक लड़के का रिश्ता आया है। मैं फोटो भेजूं क्या? मैंने कहा-मैं तो तुमसे शादी कर ही रहा हूं फिर भी तुम फोटो भेज दो। दो दिनों बाद बोली-मेरी दूसरे लड़के से शादी हो रही है। मैंने कहा-मैं तो तैयार ही था फिर दो दिनों में शादी कैसे तय हो गई। मैंने पता लगाया तो पता चला कि लड़की उस लड़के से पिछले 10 दिनों से बात कर रही थी। फरवरी में उसकी शादी होने वाली थी। मुझे लड़की ने यकीन दिला कर अंत में धोखा दे दिया। लड़का सीसीएल में जॉब करता है। उसे 15 लाख रुपए भी दे रही थी। इसी बीच मैंने लड़के को फोन कर अपनी अफेयर की बात बता दी। इस पर लड़के ने शादी कैंसिल करने की बात कही। इसके बाद उसके घर में विवाद हो गया। एक दिन मेरे घर उसकी मम्मी, भाई लड़की के साथ आए और कहा-करो इससे शादी। इसका रिश्ता टूट गया है। इसके बाद लड़की के पिता आए और मुझे थप्पड़ मारा। यह देख लड़की भागने लगी और वो बोली-मैं तुमसे प्यार नहीं करती हूं। तुमसे शादी नहीं करूंगी। मैंने भी बातचीत बंद कर दिया। उसने मुझे वाट्सअप से भी ब्लॉक कर दिया। उसने मुझे ऐसा धोखा दिया कि उसे मेरी शक्ल भी पसंद नहीं आने लगी। मैंने इस लड़की के अलावे किसी के बारे में कभी सोचा तक नहीं था। अंत में मैंने यह कदम उठाया। मैं गलत हूं या सही, पता नहीं पर किसी को धोखा नहीं देना चाहिए।

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More