क्रिसमस-डे शहर रहेगा यातायात व्यवस्था में बदलाव

Untitled 5 copy 23

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। क्रिसमस-डे पर्व के मौके पर गुरुवार दोपहर बाद करीब तीन बजे से यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है।

यहां रहेगा यातायात व्यवस्था में बदलाव

सुभाष/परिवर्तन चौक चौराहे से सामान्य यातायात मेफेयर, अल्का होते हुये हजरतगंज चौराहे की ओर नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात अशोक लाट कैसरबाग या केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील से सिकन्दरबाग, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से सामान्य यातायात हिन्दी संस्थान की ओर नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात स्टेट बैंक तिराहा, चिरैयाझील से सहारागंज, सिकन्दरबाग या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

हिन्दी संस्थान से सामान्य यातायात मेफेयर की ओर नही आ सकेगा बल्कि यह यातायात चिरैयाझील से सहारागंज, सिकन्दरबाग या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। मेफेयर तिराहा से सामान्य यातायात अल्का तिराहे की ओर नहीं आ सकेगा बल्कि यह यातायात लालबाग चौराहा या बाल्मिकी तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। अल्का तिराहा से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इण्डिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेफेयर तिराहा या बाल्मिकी तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा/लीला टाकीज तिराहा से सामान्य यातायात अल्का या कैथेड्रिल स्कूल की तरफ नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात नवल किशोर रोड/लारेन्स टेरेन्स कालोनी होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा। डनलप तिराहा से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इण्डिया या अल्का तिराहे की ओर नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात सप्रू मार्ग या सहारागंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। हजरतगंज चौराहे से अल्का, मेफेयर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग या कैपिटल तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा/बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहा के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

नो पार्किंग जोन पर एक नजर

हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहा से मेफेयर तिराहा एवं अल्का तिराहा से बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

यहां रहेगी पार्किंग 

कार्यक्रम में आने वाले वाहन सेन्ट फ्रासिन्स स्कूल के अन्दर एवं बाहर सड़क के किनारे-किनारे एक पक्ति में पार्क होंगे।हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में अन्य वाहन नवल किशोर रोड से होकर पार्किंग में आ-जा सकेंगे। बताते चलें कि कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, शव वाहन, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा अनुमन्य रहेगा, इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। वृष- आपके खर्चे कम हो जाएंगे […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

साइबर फ्राड पर जागरूक करेगी कमिश्नरेट पुलिस

Green Gas मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस लोगों से सावधान रहने के लिए किया अपील किसी भी अनजान कॉल आने पर क्लिक न करें- आईपीएस अधिकारी किरन यादव ए अहमद सौदागर Lucknow : साइबर फ्राड करने वाले शातिरों से आम जनता को बचाने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस जागरूकता […]

Read More
Ara:
homeslider Uttar Pradesh

छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Ara: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। त्योहारों के समय ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिल्ली और आनंद विहार से बिहार, बंगाल तथा पूर्वोत्तर के विभिन्न शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का […]

Read More