यूपी में ठाकुरों के बाद ब्राह्मण विधायकों ने ‘कुटुम्ब’ बनाया

  • लखनऊ में 50 विधायकों की हुई बैठक में ब्राह्मणों की सरकार से नाराजगी रही मुख्य मुद्दा
  • इस बार सर कमर से दूर जा सकते हैं ब्राह्मण मतदाता, दबा सकते है ‘नोटा’

अजय पाठक 

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जातीय समीकरणों की हलचल तेज हो गई है। ठाकुर भाजपा विधायकों के बाद अब ब्राह्मण विधायकों ने भी अपना अलग ‘कुटुम्ब’ तैयार कर लिया है। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के बीच मंगलवार शाम लखनऊ में कुशीनगर के भाजपा विधायक पीएन पाठक (पंचानंद पाठक) के आवास पर ब्राह्मण विधायकों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक को ‘सहभोज’ का नाम दिया गया, जिसमें पूर्वांचल और बुंदेलखंड के विधायकों की प्रमुख भागीदारी रही। बैठक में पत्रकार से विधायक बने डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा, एमएलसी उमेश द्विवेदी समेत अंकुर राज तिवारी, राकेश गोस्वामी, कैलाश नाथ शुक्ला जैसे कई नेता मौजूद रहे। खास बात यह रही कि इसमें भाजपा के अलावा अन्य दलों के ब्राह्मण विधायक भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि करीब 45 से 50 विधायक इस बैठक में एक साथ बैठे।

सूत्रों के अनुसार, यूपी के ब्राह्मण समाज में पिछले कई महीनों से सरकार को लेकर असंतोष पनप रहा है, जो इटावा कथावाचक चोटी कांड के बाद और मुखर हो गया। ब्राह्मण बनाम यादव विवाद के दौरान किसी बड़े ब्राह्मण नेता का मौके पर न पहुंचना भी नाराजगी की वजह बना। सोशल मीडिया पर ‘ब्राह्मण एकता’ जैसे प्लेटफॉर्म से सरकार और ब्राह्मण विधायकों पर तीखे सवाल उठाए गए। परशुराम सेना संघ ने भी आरोप लगाया है कि सभी पार्टियां ब्राह्मणों को कमजोर करने में लगी हैं और 2027 में इसका जवाब दिया जाएगा। फिलहाल, इस कुटुम्ब और सहभोज को ब्राह्मण विधायकों की एकजुटता और अपनी राजनीतिक आवाज मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More