गरीब मजलूमों के लिए मसीहा बने इंस्पेक्टर हजरतगंज

WhatsApp Image 2025 12 23 at 1.14.59 PM
  • ठिठुरती सर्दी में इंसानियत और रहमदिली की मिसाल कायम की
  • बेसहारा लोगों को कंबल ओढ़ाकर यूपी पुलिस का बढ़ाया मान
  • पुलिस के हाथों कंबल मिलते ही बेसहारा लोगों ने दी दुआएं

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। वैसे तो गाहे-बगाहे पुलिस पर अंगुलियां उठती रहती है कि खाकी वर्दी वाले बेरहम होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कुछ ऐसे भी पुलिसकर्मी हैं जो गरीब मजलूमों की खैरख्वाह बनने के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं।
बताते चलें कि इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह दो दिन पहले दल-बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान उनकी निगाह कुछ ऐसे लोगों पर पहुंची तो देखा कि सड़क किनारे कड़ाके के ठंड में कुछ लोग कंपकंपा रहे हैं। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह उस कुछ नहीं बोले, लेकिन उनके अंदर की आत्मा पुकारने लगी कि विक्रम सिंह कुछ कर दिखाओ।


इसके बाद वह करीब साढ़े तीन सौ कंबल ख़रीदा। अपने इंस्पेक्टर के हाथों कंबल देख मातहत भी खुश हुए। सूबे की राजधानी के हजरतगंज और आसपास बच्चे, बूढ़े और महिलाएं भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले कईयो ठिठुरन भरी सर्दी से कंपकंपा रहे थे कि इसी दौरान इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह मानों उनके लिए एक फ़रिश्ते की तरह उनके सामने खड़े हुए तो ठंड से कंपकंपा रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठे गरीब मजलूमों को इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने जैसे ही उन्हें गर्म कंबल ओढ़ाया तो उनके आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े।
कंबल मिलते ही गरीब मजलूमों ने इंस्पेक्टर सहित सभी पुलिसकर्मियों को खूब दुआएं दी। वहीं इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने गरीब बेसहारा लोगों को कंबल बांटकर मानो पुलिस महकमे का मान बढ़ाया। वैसे तो अक्सर यूपी पुलिस के लिए अंगुलियां उठती रहती हैं, लेकिन इन्हीं में कुछ ऐसे भी पुलिसकर्मी हैं जो अपनी कमाई का दस प्रतिशत गरीब मजलूमों में भी खर्च करते हैं जैसे कि इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने गरीब बेसहारा लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए।

Spread the love

Astrology homeslider Uttar Pradesh

नौतनवां के बचपन स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्र-दशहरा पर्व

गरबा, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने सीखे संस्कार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj : आज दिनांक 16/10/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने नवरात्र और दशहरा का प्री सेलिब्रेशन किया। इस अवसर पर बच्चों ने मां दुर्गा की आराधना और आरती की। बच्चों को मां के नौ रूपों के बारे में […]

Spread the love
Read More
Durga Saptami
homeslider Religion

दुर्गा सप्तमी 2026: मां कालरात्रि की पूजा, महत्व और पौराणिक कथा जानें

Durga Saptami: शारदीय नवरात्रि में सप्तमी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों को भय, नकारात्मकता और संकटों से मुक्ति दिलाती हैं। दुर्गा पूजा मनाने वाले कई क्षेत्रों में महासप्तमी से देवी की भव्य पूजा […]

Spread the love
Read More
Ramayanam International Trailer
Entertainment homeslider

रामायणम् ट्रेलर रिलीज, रणबीर बने राम और यश रावण

Ramayanam International Trailer: रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती नजर आ रही है। फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर के भगवान राम और यश के रावण अवतार वाले नए सोलो पोस्टर्स भी सामने आए हैं। फिल्म […]

Spread the love
Read More