इक्कीस’ देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन, नाती अगस्त्य नंदा के अभिनय को बताया बेहतरीन

agastya nanda 1766489257

मुंबई में हाल ही में आयोजित फिल्म ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग न सिर्फ एक सिनेमाई शाम रही, बल्कि बच्चन परिवार के लिए भावनाओं से भरा खास पल भी बन गई। इस स्क्रीनिंग में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने दिवंगत मित्र धर्मेंद्र और नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म देखने के बाद बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए ‘इक्कीस’ का पहला रिव्यू साझा किया, जिसमें उन्होंने अगस्त्य के अभिनय की खुलकर सराहना की।

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भले ही पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर चुके हों, लेकिन ‘इक्कीस’ के जरिए वह पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। स्क्रीनिंग के बाद बिग बी ने लिखा कि जब भी अगस्त्य स्क्रीन पर आते हैं, उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों को बांध लेती है।

चक्रवात डिटवाह: भारत ने श्रीलंका को 45 करोड़ डॉलर के पैकेज की दी सौगात

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने अगस्त्य के जन्म से लेकर एक्टर बनने तक के सफर को भावुक अंदाज में याद किया। उन्होंने लिखा कि बेटी श्वेता के अस्पताल जाने से लेकर अगस्त्य को पहली बार गोद में लेने तक की यादें आंखों के सामने ताजा हो गईं। बिग बी के अनुसार, अगस्त्य का अभिनय परिपक्व, ईमानदार और बिना किसी दिखावे के है। अमिताभ बच्चन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह रिव्यू एक नाना के रूप में नहीं, बल्कि एक अनुभवी सिनेमा दर्शक के रूप में लिखा है। उन्होंने कहा कि अगस्त्य ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक अरुण खेत्रपाल के किरदार को पूरी सच्चाई और गंभीरता के साथ निभाया है। हर फ्रेम में उनकी मौजूदगी मजबूत नजर आती है।

बिग बी ने फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म की प्रस्तुति, लेखन और निर्देशन को “लगभग परफेक्ट” बताया। ब्लॉग के अंत में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि फिल्म खत्म होने के बाद आंखें गर्व और खुशी से भर आईं और शब्द खुद-ब-खुद खामोश हो गए। फिल्म ‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा के साथ अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया लीड रोल में हैं। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है, जिसमें वह ब्रिगेडियर एम.एल. खेत्रपाल की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसे नए साल पर रिलीज किया जाएगा।

Spread the love

Entertainment

‘द रेवोल्यूशनरीज’ को मिले सलमान खान के सपोर्ट से खुश हुए भुवन बाम, आभार व्यक्त कर कही दिल की बात

The Revolutionaries : प्राइम वीडियो की पीरियड ड्रामा ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ को हाल ही में रिलीज़ के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली है। इस पीरियड ड्रामा में आजादी के समय के एक अनकहे अध्याय पर रोशनी डाली गई है। मेकर्स ने इसे शानदार स्केल के साथ-साथ इमोशन ओर एक्शन से भरपूर बनाया है। […]

Spread the love
Read More
Entertainment

King की रिलीज डेट तय, शाहरुख बोले- अभी सिर्फ बात करूंगा, ट्रेलर बाद में

King Movie : बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार किया जा रहा है, उसकी रिलीज डेट पर खुद शाहरुख खान ने मुहर लगा दी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘King’ 24 दिसंबर 2026 को […]

Spread the love
Read More
Analysis homeslider

SGPGI में डिप्टी CM की भी नहीं गलती है दाल

मनमानी पर उतारू हैं निदेशक धीमान और उनकी टीम पत्रकारों का भी फोन नहीं उठाते पीजीआई निदेशक के PRO SGPGI Lucknow : बात राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) की है। अगर आप किसी को एडमिट कराना चाहते हैं तो पुलिस वालों से मजबूत सम्बन्ध रखिए। ये ‘नया लुक’ नहीं कह रहा हैं, […]

Spread the love
Read More