सोमवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है नौकरी या व्यापार में लाभ

Horoscope

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। दिन की शुरुआत रोमांचक रहेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मेहनत और लगन से काम में तरक्की पाएंगे। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी।

वृषभ : आर्थिक मामलों में दिन उत्साहवर्धक रहेगा। जरूरी वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, उर्जा से भरपूर रहेंगे। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। आज किया हुआ कार्य अथवा लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ किसी समारोह में उपस्थित हो सकते हैं।

मिथुन : साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेना चाहिए। अधूरे कार्य आज पूर्ण होंगे। आज निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय में बढ़ोतरी के योग हैं। धन प्राप्ति के योग हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।

कर्क : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज आपका मन अशांत रहेगा और स्वास्थ्य भी नरम रह सकता है। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। संयम पूर्वक कार्य करें। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।

ये भी पढ़े

स्त्रियों की हथेली में ये पाँच निशान होते हैं शुभ

सिंह : मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म और उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साहित रहेंगे।

कन्या :  दिन मिश्रित फलदायी है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों को मन में उठने ना दें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, किसी तरह का जोखिम लेने से बचें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। जीवनसाथी और परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा।

तुला : सितारे आज अनुकूल चल रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि हो सकती है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं।

ये भी पढ़े

आयु रेखा के साथ-साथ और भी तरीके हैं आयु जानें…

धनु : आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। धन का निवेश सोच-विचाकर करें। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। विदेश में रह रहे स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा।

मकर : आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके प्रमोशन के योग हैं। कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है।

कुंभ : आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। भाग्योदय के प्रबल योग है। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर हैं। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे।

मीन: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है, यात्रा हो सके तो टालें। वाहन धीमी गति से चलाएं। कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा।

Spread the love

Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Lucknow: उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई की। अदालत ने मामले में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी। पांच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की […]

Spread the love
Read More