पंजाब के रिटायर्ड IG ने खुद को मारी गोली

  •  12 पन्नों के सुसाइड नोट से खुला बड़ा राज

पंजाब से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व आईपीएस अधिकारी और आईजी पद से सेवानिवृत्त अमर सिंह चहल ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया है। यह घटना पटियाला स्थित उनके आवास पर हुई, जहां वे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाए गए। उन्होंने खुद को गोली मार ली, जिसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अमर सिंह चहल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 12 पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी के चलते हुई भारी आर्थिक क्षति और मानसिक तनाव का उल्लेख किया है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और सुसाइड नोट की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

कानपुर में कोहरे ने ली दो युवकों की जान

बताया जा रहा है कि अमर सिंह चहल पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों में गिने जाते थे और आईजी जैसे अहम पद से रिटायर हुए थे। ऐसे सीनियर अधिकारी द्वारा यह कदम उठाना पुलिस महकमे के लिए भी हैरान करने वाला है।

गौरतलब है कि अमर सिंह चहल का नाम 2015 के फरीदकोट गोलीकांड मामले में भी सामने आ चुका है। इस मामले में पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम ने वर्ष 2023 में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल थे।

Analysis homeslider

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़’ में बढ़ती टकराहट, पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट की आहट

लकड़ी से जलाने पड़ेंगे घर के चूल्हे और बंद होने की कगार पर कई रेस्टोरेंट शादी-विवाह समारोहों पर एक नई आफत, बिटिया का सामान जुटाएं या सिलेंडर ईरान-इजराइल और अमेरिका के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इस बीच विश्व के सबसे अहम […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

आगरा के सिपाही का प्रेमजाल और प्रियंका की कुर्बानी

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने आत्महत्या कर ली और मरने से पहले एक वीडियो बनाकर अपने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का लिव-इन पार्टनर पुलिस विभाग में कांस्टेबल बताया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने […]

Read More
National

कर्नाटक के बेलगाम में प्रसिद्ध रेणुका यल्लम्मा मंदिर में श्रद्धालुओं का आस्था का सैलाब

कर्नाटक के बेलगावी जिले में स्थित प्रसिद्ध रेणुका येल्लम्मा मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं ने आस्था का ऐसा सैलाब दिखाया कि मंदिर प्रशासन भी चकित रह गया। हाल ही में मंदिर के दान-पात्रों को खोला गया और चढ़ावे की गिनती की गई, जिसमें कुल 3.07 करोड़ रुपये से अधिक का दान सामने आया। मंदिर प्रशासन […]

Read More