द सिटी स्कूल साउथ सिटी लखनऊ में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Untitled 7 copy 15
  • स्कूल डायरेक्टर डॉ. सउद उल हसन ने मशाल जलाकर खेल का किया शुभारंभ

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ के साउथ सिटी क्षेत्र स्थित द सिटी स्कूल में 19 और 20 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। स्कूल के सलाहकार निदेशक डॉ. सउद उल हसन ने मशाल जलाकर और गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने भक्तिपूर्ण वंदना गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।

 

पहले दिन छोटे बच्चों ने नींबू-चम्मच दौड़, किताब संतुलन दौड़ जैसी मजेदार स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। दूसरे दिन कक्षा छह  से 8 तक के छात्रों ने 100 मीटर दौड़, रिले रेस आदि में अपनी क्षमता दिखाई। वहीं कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, शॉट पुट के साथ-साथ कबड्डी और वॉलीबॉल मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।

 

विजेता छात्र-छात्राओं को डॉ. सउद उल हसन और उप प्रधानाचार्या नेहा अवस्थी ने मेडल तथा प्रमाण-पत्र वितरित कर पुरस्कृत किया और उनका हौसला बढ़ाया। निदेशक महोदय ने अपने संबोधन में खेलों की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक मजबूती और अनुशासन भी सिखाते हैं। मुख्य अतिथि ने भी खेलकूद को आत्मिक विकास का आधार बताया। समापन अवसर पर उप प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया और आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले स्टाफ, मीडिया और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम ने छात्रों में टीमवर्क और खेल भावना को बढ़ावा दिया।

 

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More