नेपाल में संसदीय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज

Untitled 15 copy 11
  • विभिन्न राजनीतिक दलों की विचारधारा पर केंद्रित एक विशेष चर्चा कार्यक्रम का होने जा रहा है आयोजन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू/नेपाल। नेपाल में जनरल आंदोलन के बाद गठित अंतरिम सरकार द्वारा घोषित संसदीय चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में चुनाव और विभिन्न राजनीतिक दलों की विचारधारा पर केंद्रित एक विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 फाल्गुन 2082 को घोषित संसदीय चुनावों के संदर्भ में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश की समकालीन राजनीतिक दिशा, दलों की भूमिका और नागरिक हितों से जुड़े मुद्दों पर विमर्श होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल नागरिक संरक्षण महा अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष  दुर्गा प्रसाई होंगे।

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है

स्थान : होटल एवरेस्ट, बानेश्वर, काठमांडू

दिनांक : 2082 पौष  छह

समय : दोपहर 3:30 बजे से

नागरिक बचाव दल/सेव सिटिजन पार्टी नेपाल (SCPN) की ओर से सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है कि वे अपनी-अपनी पार्टी की आधिकारिक विचारधारा के साथ इस चर्चा कार्यक्रम में भाग लें और लोकतांत्रिक संवाद को मजबूती प्रदान करें। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि विभिन्न विचारों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रहित में सकारात्मक विमर्श करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के माध्यम से आगामी चुनावों को लेकर नागरिकों और राजनीतिक दलों के बीच संवाद को और सशक्त बनाने की पहल की जा रही है।

Spread the love

New York
International

कैरिकॉम, फिपिक बैठकों में भारत का कैरेबियाई-प्रशांत देशों संग सहयोग पर जोर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता निरंतर जारी है। इसी क्रम में  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों ने कैरेबियाई और प्रशांत महासागरीय द्वीप देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय व […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
New York
International

फ्रांस-UAE के साथ भारत की त्रिपक्षीय बैठक, G4 मंच से उठाई UNSC सुधार की आवाज

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता अपने चरम पर है। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारतीय पक्ष का नेतृत्व करते हुए देश के रणनीतिक हितों और वैश्विक […]

Spread the love
Read More