पारा में मजदूर की उसी के घर के बाहर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Murder
  • पारू खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला, एक आरोपी पुलिस हिरासत में

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते दिनों हुई हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि पारा थाना क्षेत्र के पारू खेड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय शिव प्रकाश को हत्यारों ने उसी के घर के बाहर बेरहमी से कत्ल कर दिया। किसी धारदार हथियार से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार किए गए हैं। पुलिस एक सतीश नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर में

पारा थाना क्षेत्र के पारू खेड़ा गांव निवासी शिवदीन का 30 वर्षीय बेटा शिव प्रकाश ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह शनिवार रात खाना खाने के बाद घर की दहलीज पर सो रहा था कि देर कुछ लोगों ने किसी धारदार हथियार से हमला कर शिव प्रकाश को मौत की नींद सुला दिया। रविवार सुबह घरवाले सोकर उठे तो देखा कि शिव प्रकाश का खून से लथपथ शव घर के बाहर पड़ा है। यह माजरा देख घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने के बाद गहनता से जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। वहीं मृतक के पिता शिवदीन की तहरीर पर पुलिस हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर हत्या के आरोप में सतीश कुमार नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के दो बच्चे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Gorakhpur Triple Murder
Crime News

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, नाबालिग भाई पर हत्या का आरोप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur Triple Murder : गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र स्थित बलुआ बुजुर्ग गांव में सोमवार तड़के हुए ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते एक नाबालिग ने अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार […]

Spread the love
Read More
Guru Randhawa Gym Firing
Crime News

Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, गैंग कनेक्शन आया सामने

Guru Randhawa Gym Firing : पंजाबी सिंगर और अभिनेता गुरु रंधावा के जिम पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसियों ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की […]

Spread the love
Read More
Crime News

हैवानियत की हदें पार: गर्भवती बहू को दी गई खौफनाक यातनाएं, ठाणे की कहानी सुन कांप उठेंगे

thane dowry harassment case : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शादी, जिसे दो परिवारों और दो लोगों के बीच विश्वास का रिश्ता माना जाता है, वही एक महिला के लिए दर्द और प्रताड़ना का कारण बन गई। आरोप है कि […]

Spread the love
Read More