कोडिन कफ सिरप पर अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

akhileshyadav
  •  सरकार छिपा रही सच्चाई, 36 जिलों में दर्ज हैं 118 से ज्यादा FIR

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोडिन कफ सिरप के अवैध कारोबार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कोडिन कफ सिरप से जुड़ा एक बड़ा सच है, जिसे सरकार जानबूझकर जनता से छिपा रही है।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश के 36 जिलों में कोडिन कफ सिरप के अवैध कारोबार को लेकर 118 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक किसी बड़े जिम्मेदार पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इतने बड़े पैमाने पर मामला सामने आया है, तो सरकार जवाबदेही से क्यों बच रही है।

फोटो विवाद पर सरकार पर तंज

प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने फोटो विवाद को लेकर भी सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ फोटो होना ही अपराध की निशानी है, तो फिर मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम के साथ भी तमाम लोगों की तस्वीरें मौजूद हैं। अखिलेश बोले, “अगर मेरे साथ खड़े व्यक्ति को माफिया कहा जा रहा है, तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ तस्वीरों का क्या मतलब निकाला जाए?”

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “मैं मजबूरी समझ सकता हूं। जब खुद फंस जाओ, तो दूसरों पर इल्जाम लगाना आसान होता है।”

सरकार पर जांच एजेंसियों को लेकर सवाल

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि अवैध और जहरीली कफ सिरप की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स (STF) भी पूरी तरह निष्पक्ष नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अब तक किसी बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई न होना इस बात का संकेत है कि जांच एजेंसियां भी संदेह के घेरे में हैं।

अखिलेश यादव ने सुझाव दिया कि कोडिन कफ सिरप और नशाखोरी की जांच के लिए STF के साथ-साथ एक अलग “जीटीएफ” (ग्राउंड टास्क फोर्स) भी बनाई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

शायराना अंदाज में हमला

एक दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था—
“जब खुद फंस जाओ, तो दूसरे पर इल्जाम लगाओ,
ये खेल हुआ पुराना, हुक्मरान कोई नई बात बताओ।”

उन्होंने मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम की तस्वीरों के साथ लिखा—
“फुल दो हॉफ हैं, यूं तो आपस में खिलाफ हैं,
कोडिन के मारे ये सारे, आज डर के मारे साथ हैं।”

Spread the love

UP BJP New Team 2026
Uttar Pradesh

UP BJP की नई टीम घोषित, पूर्व मंत्री सुरेश राणा समेत 19 उपाध्यक्ष बने

अध्यक्ष पंकज चौधरी ने घोषित की अपनी टीम, कई क्षेत्रीय अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय पहुंचे मनीष दीक्षित को फिर मिली मीडिया संयोजन की कमान, दिनेश प्रताप सिंह मुख्य प्रवक्ता बने नया लुक ब्यूरो UP BJP New Team 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ने प्रदेश संगठन में बड़े फेरबदल करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी की […]

Spread the love
Read More
 BRICS security meeting India
homeslider International

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

  शाश्वत तिवारी  BRICS security meeting India :   ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक यहां नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों व प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने सदस्य देशों के बीच मजबूत सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और साथ ही दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर […]

Spread the love
Read More
UNSC India Pakistan
homeslider International

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कश्मीर का मुद्दा उठाने पर दिया करारा जवाब

UNSC India Pakistan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का जिक्र किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इस […]

Spread the love
Read More