हाईवे पर सख्ती: फतेहगंज पश्चिमी में ढाबों के सामने खड़े ट्रक हटवाए, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

लखनऊ: यमुना एक्सप्रेसवे पर हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन हाईवे सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद राज्य भर में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में प्रशासन ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया।

एसडीएम आलोक कुमार और सीओ हाईवे शिवम आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने हाईवे किनारे होटल और ढाबों के सामने सड़क पर खड़े ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को हटवाया। इस दौरान ढाबा संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने किसी भी हालत में वाहन सड़क पर खड़े न होने दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोहरे और ठंड के मौसम में सड़क पर खड़े वाहन गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं।

फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार और टोल प्लाजा की टीम ने संयुक्त रूप से झुमका तिराहे से लेकर धनेटा फाटक तक स्थित लगभग 30 ढाबों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सड़क किनारे ट्रक खड़े पाए गए, जिन्हें तत्काल हटवाया गया। साथ ही एएनए कट को बंद करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अनियंत्रित कट के कारण होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।

अधिकारियों ने ढाबा और होटल संचालकों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि कोई ट्रक, बस, कार या जीप उनके ढाबे पर आती है, तो उसे केवल निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा कराया जाए। सड़क पर वाहन खड़ा करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की जान के लिए भी खतरा है।

सीओ हाईवे ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी ढाबे या होटल के सामने सड़क पर वाहन खड़ा पाया गया, तो वाहन चालक के साथ-साथ संबंधित ढाबा संचालक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया कि जिन ढाबों के पास पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, वे जल्द से जल्द अपनी निजी पार्किंग विकसित करें।

Entertainment homeslider

19 साल बाद भारत आ रहीं शकीरा, मुंबई में बढ़ाई गई एक और कॉन्सर्ट की तारीख

म्यूजिक प्रेमियों के लिए अप्रैल का महीना बेहद खास होने वाला है। अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Shakira लगभग 19 साल बाद भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। उनके इंडिया टूर की घोषणा के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कॉन्सर्ट के टिकटों की मांग इतनी तेजी से […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

BBD पुलिस को पता था अपरहणकर्ताओं का कनेक्शन, 5 नाबालिग बच्चों का अपहरण

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में नाबालिग बच्चों के अपहरण से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और कानूनी विशेषज्ञों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की। जानकारी के अनुसार […]

Read More
Business Economy homeslider

साइबर हमलों का बढ़ता खतरा, IT कंपनियों को NASSCOM की चेतावनी

भारत के आईटी सेक्टर को लेकर एक अहम चेतावनी सामने आई है। उद्योग संगठन NASSCOM ने देश की आईटी कंपनियों को साइबर सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क रहने और अपने सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने की सलाह दी है। संगठन का कहना है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में साइबर हमलों का खतरा बढ़ सकता है, […]

Read More