विधानसभा सत्र को लेकर लखनऊ में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

AAG NayaLookNews

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी में विधानसभा सत्र को लेकर 19 दिसंबर को यातायात में डायवर्जन किया गया है। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दी। इस दौरान बंदरियाबाग चौराहा से यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा। यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जा सकेगा। डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर यातायात नहीं जा सकेगे। ट्रैफिक पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेगा।

रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेंगे। यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैया झील, या बर्लिंगटन चौराहा, सदर ओवरब्रिज और कैंट होकर जा सकेगा।
संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज,सिटी बसें सिकंदर बाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे। यह बस बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरिया बाग चौराहा, लाल बत्ती चौराहा, कैंट होते हुए जा सकेंगी।

केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज,सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे। यह बस लोको चौराहा, कैंट या बर्लिंगटन चौराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगी। गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज,सिटी बसें सिकंदर बाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे। यह बस बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैया झील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए या 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरिया बाग चौराहा, लाल बत्ती चौराहा, कैंट होते जा सकेगी।

सिकंदर बाग चौराहा से हजरतगंज,विधानसभा की ओर जाने यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकंदर बाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा या चिरैया झील होते जा सकेगा।
परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक कैसरबाग चौराहा या चिरैया झील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदर बाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होते हुए गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरिया बाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जा सकेगा। डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ यातायात नहीं आ जा सकेगा। यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिंगटन चौराहा, कैंट होकर जा सकेगा।

Spread the love

Deeh Baba
Crime News

तिनहरी गांव में पूजा के दौरान बवाल, मारपीट और पथराव से कई घायल

Deeh Baba महुली थाना क्षेत्र के तिनहरी गांव में डीह बाबा की पूजा-अर्चना के दौरान दो पुरवों के ग्रामीणों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और ढेलाबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Home Guard
Crime News

शराब की दुकान पर विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड गंभीर घायल

आशुतोष मिश्रा Home Guard महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू स्थित शराब की दुकान पर रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। इस हमले में एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों और चौकी […]

Spread the love
Read More
Morocco
Crime News homeslider

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Morocco उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से भेजा […]

Spread the love
Read More