प्रख्यात कलाकार डॉ. राज खुशीराम का 76 वर्ष की आयु में निधन

WhatsApp Image 2025 12 18 at 8.51.22 AM e1766048650355

लखनऊ। अवधी घराने के वरिष्ठ और प्रख्यात पखावज वादक डॉ. राज खुशीराम का बुधवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन से भारतीय शास्त्रीय संगीत, विशेषकर ध्रुपद और पखावज परंपरा को अपूरणीय क्षति हुई है। वे 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। डॉ. राज खुशीराम अयोध्या घराने के महान पखावज वादक स्वामी पागल दास के शिष्य थे। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया और पखावज वादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वे लखनऊ घराने के प्रसिद्ध कथक गुरु पंडित लच्छू महाराज की शिष्या एवं सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना कपिला राज के पति भी थे।

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित डॉ. खुशीराम को ध्रुपद गायन के साथ संगत और एकल पखावज प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से जाना जाता था। ऑल इंडिया रेडियो के ग्रेड-ए कलाकार के रूप में उन्होंने देश-विदेश में भारतीय शास्त्रीय संगीत का मान बढ़ाया। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने विश्व कल्याण की भावना से पखावज वादन कर कला को साधना का रूप दिया था। वरिष्ठ तबला वादक एवं संगीत नाटक अकादमी के प्रशिक्षक डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि दो दिन पहले ही उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली थी। सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें केजीएमयू में दिखाया गया, लेकिन राहत न मिलने पर बुधवार शाम उनका निधन हो गया।

डॉ. राज खुशीराम का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे बैकुंठ धाम, भैंसाकुंड में किया जाएगा। उनके निधन पर वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी, कला समीक्षक राजवीर रतन, रंगकर्मी गोपाल सिन्हा सहित कई कला मनीषियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संगीत जगत ने एक साधक, गुरु और सहज व्यक्तित्व को खो दिया है।

Spread the love

Uttar Pradesh

यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय, यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम Heavy rain in UP and MP : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार, 12 अगस्त को उत्तर भारत से लेकर […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

चिनहट: व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता की अगुवाई में धूमधाम से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

मटियारी चौराहा से गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुई सैकड़ों लोगों ने इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ए अहमद सौदागर Chinhat Tiranga Yatra : पन्द्रह अगस्त के पूर्व चिनहट कस्बे में देशभक्ति उत्साह और हौसले के साथ मंगलवार को व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति के […]

Spread the love
Read More
Ajinkya Rahane
Sports Uttar Pradesh

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर सचिन हुए निराश, विराट-रोहित ने भी की बात

संन्यास के बाद भावुक हुए अजिंक्य रहाणे Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट के लिए लंबे समय तक टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने करियर को विराम दे दिया है। रहाणे के इस फैसले के साथ भारतीय क्रिकेट के एक खास दौर का भी अंत माना जा […]

Spread the love
Read More