पूर्व डीजीपी डॉ. प्रशांत कुमार बने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा सेवा चयन प्रक्रिया को अधिक मजबूत, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे हैं और हाल ही में डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

प्रख्यात कलाकार डॉ. राज खुशीराम का 76 वर्ष की आयु में निधन

डॉ. प्रशांत कुमार ने अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए प्रभावी कार्य किया है। उन्होंने एडीजी कानून-व्यवस्था और कार्यकारी डीजीपी के रूप में राज्य की आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली अनुशासन, निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए जानी जाती है। सरकार का मानना है कि उनके अनुभव से शिक्षा सेवा चयन आयोग की कार्यप्रणाली को नई दिशा मिलेगी। उनकी नियुक्ति से शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और चयन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सकेगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को उम्मीद है कि यह निर्णय शिक्षक बहाली व्यवस्था को और अधिक भरोसेमंद बनाएगा।

Today is auspicious for only two zodiac signs, know who is getting benefits
homeslider Religion

शनिवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है। राजेन्द्र गुप्ता मेष : आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। किसी व्यक्ति को देख आपके […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

चतरा में इंसानियत शर्मसार: आवासीय स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा गर्भवती, हेडमास्टर पर गंभीर आरोप

आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा प्रेग्नेंट नया लुक ब्यूरो रांची/चतरा। झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज स्थित एक आवासीय बालिका विद्यालय से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 साल की एक नाबालिग छात्रा के सात माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल […]

Read More
homeslider Politics Raj Dharm UP

BJP की फर्जी दस्तखत से वोट कटवाने की साजिश: अखिलेश

जब मुद्दों से हारती है तब संस्थाओं के पीछे छिपकर हमले करती भाजपा नया लुक संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जब मुद्दों से हारती है तब संस्थाओं के पीछे छिपकर हमले करती है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। वह ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स […]

Read More