लखनऊ में रद्द IND vs SA चौथे T20 : दर्शकों को मिलेगा टिकट रिफंड

Untitled 18 copy 7

प्रशांत प. सूर्यवंशी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20 अंतरराष्ट्रीय मैच घने कोहरे व स्मॉग के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। टॉस तक नहीं हो सका और अंपायर्स की कई निरीक्षणों के बाद मैच abandon कर दिया गया। स्टेडियम में पहुंचे हजारों प्रशंसक निराश लौटे और कई ने टिकट रिफंड की मांग की।

बीसीसीआई की सामान्य टिकट नीति के तहत, यदि कोई अंतरराष्ट्रीय मैच बिना एक गेंद डाले रद्द होता है, तो दर्शकों को टिकट की पूरी राशि (बुकिंग फीस कटौती के बाद) वापस की जाती है। अगर मैच शुरू होने के बाद रद्द होता है, तो रिफंड नहीं मिलता। चूंकि इस मैच में कोई खेल नहीं हुआ, इसलिए प्रशंसकों को रिफंड मिलने की पूरी उम्मीद है।

IND vs SA T20 : घने कोहरे ने खेल रोका, अगला इंस्पेक्शन नौ बजे, मैच रद्द होने का खतरा

टिकटिंग पार्टनर (जैसे BookMyShow या अन्य प्लेटफॉर्म) और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) जल्द ही रिफंड प्रक्रिया की घोषणा करेंगे। ऑनलाइन टिकट वाले फैंस को पैसा सीधे अकाउंट में वापस आएगा, जबकि काउंटर टिकटों के लिए निर्धारित केंद्रों पर आवेदन करना पड़ सकता है। फैंस आधिकारिक वेबसाइट्स और सोशल मीडिया पर अपडेट चेक करते रहें। यह घटना बीसीसीआई की विंटर में उत्तर भारत में मैच शेड्यूलिंग पर सवाल उठा रही है।

Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, बनेंगे तरक्की के रास्ते

Horoscope नौकरी-व्यापार में होगा फायदा, इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम मेष : आज के दिन तनाव व चिंता की कुछ घटनाएं हो सकती हैं लेकिन मन शांत रखकर समस्याओं से पार पा लेंगे। प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से […]

Read More
Advocate
Central UP homeslider

सत्य निष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण है वकालत बैंड : उपाध्याय

Advocate दिव्यांशी और चैतन्य की बैंड सेरेमनी का हुआ भव्य आयोजन लखनऊ। वकालत का यह बैंड केवल व्यावसायिक पहचान नहीं बल्कि सत्य निष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण और पीड़ित की आवाज बनने के संकल्प का प्रतीक है। यह बात वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने जूनियर अधिवक्ताओं की बैंड सेरेमनी समारोह में कही। इससे पूर्व […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

योगी का ऐलान, 26 जनवरी तक एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी तक प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राजधानी लखनऊ में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान की। […]

Read More