हरिद्वार और ऋषिकेश कोहरे की गिरफ्त में, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मैदानी जिलों में लंबे समय से महसूस की जा रही हल्की गर्मी के बाद अब ठंड का असर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार सुबह हरिद्वार और ऋषिकेश में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। इस वर्ष दिसंबर माह में अब तक बारिश न होने के कारण मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना हुआ था, लेकिन अब तापमान में गिरावट के साथ ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। हरिद्वार, ऋषिकेश सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय घनी धुंध छाई रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की धुंध के साथ ठंड का असर बढ़ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 20 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रह सकता है, लेकिन इसके बाद बदलाव के स्पष्ट संकेत हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 21 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है, जिससे पहाड़ों में ठंड और अधिक बढ़ सकती है।

हरिद्वार में घना कोहरा छाए रहने से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दृश्यता बेहद कम हो गई। ठंड के अचानक बढ़ने से बुजुर्गों और छोटे बच्चों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर कोहरे के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। वहीं ऋषिकेश भी सुबह कोहरे के आगोश में नजर आया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने घने कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर वाहन चालकों को सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More