पारा: घर में घुसकर जल निगम ठेकेदार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Loot NayaLook
  • बुद्धेश्वर आदर्श विहार कॉलोनी में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी
  • घटना के समय घर में अकेले थे ठेकेदार, गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते दिनों एक लड़की को गोली मारने का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर आदर्श विहार कालोनी में सोमवार की देर रात जल निगम के ठेकेदार पिंटू शर्मा के घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। घर में मौजूद ठेकेदार कुछ समझ पाते कि लुटेरों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया और बंधक बनाकर घर में रखा जेवर नकदी लूट कर भाग निकले।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं मिला। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर लुटेरों की गर्दन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पारा क्षेत्र के बुद्धेश्वर आदर्श विहार कॉलोनी निवासी पिंटू जल निगम में ठेकेदार हैं। वह घर में अकेले रहते हैं। बताया जा रहा है कि पिंटू घर में थे कि सोमवार देर रात असलहों से लैस बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया।

घर में मौजूद पिंटू जब-तक कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारा-पीटा। पिंटू ने पुलिस को बताया कि बदमाश पांच लाख रुपए की नकदी, सोने के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान लूटकर भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की लेकिन लुटेरों का कुछ सुराग नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

SSB की IG मीनू चौधरी ने आज सोनौली बार्डर का दौरा कर सुरक्षा का लिया जायजा

घुसपैठ और ड्रग तस्करी रोकने पर जोर, नेपाल के अधिकारियों संग की बैठक उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सशस्त्र सीमा बल (SSB) की नवागत IG मीनू चौधरी ने बुधवार को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सोनौली क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को अवैध घुसपैठ व तस्करी […]

Spread the love
Read More
Telangana
Crime News homeslider National

कैसा घोर कलयुग! बेटे के द्वार पर मां बाप का धरना

Telangana  के मियापुर स्थित इंदिरा रेड्डी ऑलविन कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने ही बेटे और बहू के खिलाफ उनके मकान के बाहर धरना दिया। दंपत्ति का आरोप है कि बेटे और बहू ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और कथित तौर पर घर से बाहर निकाल दिया। बुजुर्ग दंपत्ति की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More