क्राउन प्रिंस अल हुसैन ने खुद कार चलाकर पीएम मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक पहुंचाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जॉर्डन की ऐतिहासिक यात्रा पर हैं। दौरे के दूसरे दिन भारत-जॉर्डन संबंधों की गर्मजोशी तब और गहराई जब क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला II ने पीएम मोदी के लिए एक विशेष और प्रतीकात्मक कदम उठाया। क्राउन प्रिंस स्वयं वाहन चलाकर प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक ले गए, जिसे कूटनीतिक जगत में आपसी सम्मान और विश्वास का मजबूत संकेत माना जा रहा है।

क्राउन प्रिंस अल हुसैन पैगंबर मोहम्मद की 42वीं पीढ़ी के प्रत्यक्ष वंशज हैं और जॉर्डन में उन्हें आधुनिक सोच और युवा नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है। उनका यह व्यक्तिगत जेस्चर भारत-जॉर्डन संबंधों की मजबूती को दर्शाता है। विदेश मंत्रालय की सचिव (दक्षिण) डॉ. नीना मल्होत्रा ने इस यात्रा को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि यह पिछले 37 वर्षों में भारत और जॉर्डन के बीच पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा है और यह दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। जॉर्डन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का खुलकर समर्थन किया और आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की।

रोलर स्केटिंग रैली में भाग लेने वाले 14 खिलाड़ी सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन नेतृत्व के डी-रेडिकलाइजेशन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस्लामी दुनिया में जॉर्डन संयम और शांति की सशक्त आवाज बनकर उभरा है। इसके अलावा उर्वरक क्षेत्र, विशेष रूप से फॉस्फेट के उत्पादन और आपूर्ति में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा देते हुए 2025-29 के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही जॉर्डन की ऐतिहासिक पेट्रा साइट और भारत की एलोरा गुफाओं के बीच ट्विनशिप समझौता भी फाइनल किया गया, जिससे पर्यटन और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा मिलेगा। यह यात्रा भारत-जॉर्डन साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाती है।

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More