यमुना एक्सप्रेसवे पर 7 बसों और 3 कारों की भीषण टक्कर, तेरह की जिंदा जलकर मौत

mathura fire news

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए, जिसके बाद आग लगने से चार लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 66 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 127 के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे आगरा से नोएडा की ओर जा रही 7 बसें और 3 कारें कोहरे के कारण एक-दूसरे से टकरा गईं। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से एक बस ने अचानक रफ्तार धीमी की, जिससे पीछे आ रही बस ने टक्कर मार दी। देखते ही देखते कई वाहन चपेट में आ गए और टक्कर के बाद भीषण आग लग गई।

आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बसों में सवार यात्रियों ने जान बचाने के लिए शीशे तोड़े और कूदकर बाहर निकले। कुछ लोग आग की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और यमुना एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाया गया और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। मथुरा के जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों के शव बुरी तरह झुलस गए थे, जिन्हें 17 पॉलिथीन में सुरक्षित रखा गया।

Vijay Diwas 2025: 1971 की ऐतिहासिक जीत को किया गया नमन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और किसी की हालत गंभीर नहीं है। अन्य यात्रियों को सरकारी वाहनों से उनके गंतव्य तक भेजा गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। प्रशासन ने कोहरे के मौसम में यात्रियों से सावधानी बरतने और सीमित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

Spread the love

Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Lucknow: उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई की। अदालत ने मामले में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी। पांच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की […]

Spread the love
Read More