कवियों की ओजस्वी रचनाओं से सजी स्वदेशी महोत्सव की संध्या

Untitled 15 copy 7

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय स्वदेशी महोत्सव एवं उत्तराखण्ड विकास प्रदर्शनी के छठे दिन साहित्य, संस्कृति और उद्यमिता का संगम देखने को मिला। इसी क्रम में राष्ट्रवादी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं से राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना का भाव जागृत किया। कवि सम्मेलन में श्रीकान्त  जसबीर हलधर, दिव्यांशु दुष्यंत, मणि अग्रवाल ‘मणिका’, अवनीश मालासी और दर्द गढ़वाली जैसे कवि उपस्थित रहे। कवियों ने अपनी ओजपूर्ण और भावनात्मक रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नरेश बंसल ने कहा कि उत्तराखण्ड रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और यह समय अपनी सांस्कृतिक विरासत, स्वदेशी सोच और पहाड़ी उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों और लोक संस्कृति को बढ़ावा देकर ही आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तराखण्ड का निर्माण संभव है।

विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री विनय रुहेला ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं और कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और स्थानीय उद्यमियों को नई दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर संस्कृति विभाग की टीम, शगुन मांगल ग्रुप तथा नन्हे कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान सुरेन्द्र सिंह स्मृति विकास संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य लघु एवं कुटीर उद्यमियों को प्रोत्साहन देना, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और लोकल कलाकारों को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी महोत्सव जैसे कार्यक्रम न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाते हैं, बल्कि उत्तराखण्ड की संस्कृति और प्रतिभाओं को भी नई पहचान दिलाते हैं।

Spread the love

Entertainment homeslider Uttar Pradesh

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा ने खींचा ध्यान Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पूर्व में चार लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है लुटेरों ने जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर पीड़ित से की थी लूटपाट ए अहमद सौदागर Lucknow : गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते 28 मार्च 2026 को गोरखपुर निवासी विश्वजीत सिंह को जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर चौदह लाख रुपए की […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि पर होगी लक्ष्मी की कृपा?

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्र से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनेगी। दिन सामान्य रहेगा। मन चलायमान रहेगा। घर में सुख का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, धन का लाभ नहीं, व्यस्तता बनी रहेगी। वृष : समय अनुकूल रहेगा। परिजनों में प्रसन्नता […]

Spread the love
Read More