जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया औचक निरीक्षण

Untitled 29 copy 3

मनोज कुमार त्रिपाठी

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। जिलाधिकारी महोदय ने सीआरके कार्यालय, नजारत, संयुक्त कार्यालय, अभियोजन कार्यालय सहित अन्य संबंधित कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए कार्मिकों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं कार्यालयीन अनुशासन की स्थिति को परखा। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर एवं कुछ कार्यालयों में अपेक्षित सफाई न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्मिकों को फटकार लगाई। नाजिर को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण परिसर की समुचित साफ-सफाई तत्काल सुनिश्चित कराई जाए तथा निष्प्रयोज्य एवं अनुपयोगी वस्तुओं को नियमानुसार निस्तारित कराया जाए।

CRK कार्यालय के निरीक्षण के दौरान गार्ड फाइल में शासनादेशों को अद्यतन न किए जाने पर जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त किया और निर्देश दिया कि नवीनतम शासनादेशों को शीघ्र गार्ड फाइल में संलग्न कर अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति न पाए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए। अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित ढंग से संधारण न होने पर भी जिलाधिकारी ने असंतोष जताया तथा अभिलेखों को क्रमबद्ध एवं सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में फायर फाइटिंग व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों का उचित रख-रखाव एवं प्रशासनिक अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का भी अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान SDM विजय यादव, SDM  प्रेम शंकर पांडेय, नाजिर  वेद प्रकाश मिश्रा, AO  तानसेन प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More