प्रख्यात लेखक रस्किन बॉन्ड की हालत में काफ़ी सुधार

मसूरी। लेखक रस्किन बॉन्ड को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। 91 वर्षीय प्रसिद्ध लेखक को चलने-फिरने में परेशानी के चलते देहरादून स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब डॉक्टरों के मुताबिक उनकी सेहत में निरंतर सुधार हो रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

रस्किन बॉन्ड के पुत्र राकेश बॉन्ड ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ उनके पिता के बाएं पैर की नसें कमजोर हो गई थीं। साथ ही बढ़े हुए वजन के कारण चलने-फिरने में दिक्कत बढ़ गई थी। एहतियात के तौर पर उन्हें 10 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके अलावा कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है। सभी मेडिकल जांच रिपोर्ट सामान्य हैं और फिलहाल उन्हें फिजियोथेरेपी व चिकित्सकीय देखरेख दी जा रही। 19 मई 1934 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में जन्मे रस्किन बॉन्ड ने बहुत कम उम्र में लेखन की राह पकड़ ली थी। महज 17 वर्ष की उम्र में लिखा गया उनका पहला उपन्यास ‘द रूम ऑन द रूफ’ भारतीय अंग्रेज़ी साहित्य की ऐतिहासिक कृति बना। इसी पुस्तक के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड से सनसनी

 मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश के Budaun जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां (HPCL) के प्लांट में घुसकर प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार यह घटना मूसाझाग […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से लिया आशीर्वाद, बोले– नकली संतों का होगा अंत

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सच्चे संतों का मार्गदर्शन समाज के लिए बेहद जरूरी है और ऐसे संतों का आशीर्वाद मिलने से “नकली संतों” का प्रभाव खत्म होगा। शंकराचार्य से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा […]

Read More
Economy homeslider National

फरवरी में बढ़ी महंगाई, खुदरा मुद्रास्फीति 3.21% पर पहुंची

देश में फरवरी 2026 के दौरान खुदरा महंगाई दर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 3.21 प्रतिशत हो गई, जबकि जनवरी 2026 में यह 2.75 प्रतिशत थी। यह आंकड़े National Statistical Office (NSO) द्वारा जारी किए गए हैं, जिनमें बताया गया है कि खाने-पीने की […]

Read More