पारा: पुलिस वालों से थी आकाश की मित्रता और कार में रखता था असलहा

  • घर में घुसकर युवती को गोली मारने का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। घर में घुसकर युवती को गोली मारने मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी आकाश साइबर फ्राड गैंग से जुडा था और उसकी पुलिस वालों से दोस्ती थी। साथ ही वह गाडी के डैशबोर्ड में हमेश पिस्टल रखकर घूमता था। यह बात पीडिता ने पुलिस बयान में बताई। पीडिता की मानें तो एसटीएफ ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। जानकारी होने पर आकाश से उसने दूरियां बना लीं।

ये भी पढ़े

सीतापुर: सिधौली में डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या

युवती का आरोप है कि आकाश दरिंदगी पर उतारू हो गया। उसने जबरन अननेचुरल सेक्स किया। विरोध करने पर जलती सिगरेट से दागा। मेरे नाखून उखाड़ दिए। अश्लील वीडियो बनाए। वीडियो वायरल करने और परिवार समेत जान से मार देने की धमकी देने लगा। 11-12 दिसंबर की आधी रात घर में घुसकर गोली मारकर फरार हो गया। अपना दर्य बयां करते हुए युवती फूट-फूटकर रोने लगी। उसने बताया कि जुलाई में आकाश के सरोजनी नगर घर पर एसटीएफ ने छापा मारा था। उसका पूरा परिवार भाग गया था। एसटीएफ को आकाश का मोबाइल मिला, जिसकी जांच में मेरा नंबर भी मिला था। इसके बाद एसटीएफ के एक अफसर ने मुझे फोन किया। उन्होंने आकाश के बारे में पूछताछ की थी। बताया था कि आकाश लोगों के खाते खुलवा कर उसमें साइबर फ्रॉड के पैसे मंगवाता था। इससे उसको मोटा कमीशन मिलता था।

फ्रॉड की रकम से खरीदी स्कार्पियो

युवती ने बताया, आकाश अपराध करता था। उसने अपराध के पैसे से दो महीने पहले स्कॉर्पियो खरीदी थी। स्कॉर्पियो के डैशबोर्ड में पिस्टल रखता था। पूछने पर बताया था कि दोस्त की पिस्टल है। वह दुबई भी घूमने गया था। उसकी कई पुलिसवालों से भी दोस्ती है। आकाश मेरी बड़ी बहन को बिल्कुल पंसद नहीं करता है। उसे मेरा बहन के साथ घूमना बिल्कुल पसंद नहीं है। अगर बहन के साथ कहीं घूमने चली जाती थी तो मारपीट करता था। उससे अलग होकर कही और रहने के लिए कहता था। उसको मेरा ऑर्केस्ट्रा में काम करना पसंद नहीं था। उसके कहने पर मैंने उसमें काम करना भी बंद कर दिया था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते मैं फिर से काम करने लगी थी।

Crime News

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर बलवंत हुआ घायल, गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गौकशी और उसकी तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काफी दिनों से फरार चल रहे गो-तस्कर मोनू उर्फ बलवंत को पुलिस ने बुधवार को जौनपुर जिले से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस […]

Read More
Crime News

मड़ियांव: मॉल में चोरी के दो आरोपी धरे गए

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने सीतापुर रोड स्थित प्रॉमिनेंट मॉल से चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का लाखों रुपये का वायर और एक महिंद्रा ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खीरी निवासी राजकुमार […]

Read More
Crime News

इटौंजा’ गोदाम में विस्फोटक रखने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नष्ट की जाएगी पटाखा सामग्री ए अहमद सौदागर लखनऊ। इटौंजा कस्बे में विस्फोटक सामग्री रखने वाले तीन लोगों पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर अरविंद तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। तीनों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इन तीनों के नाम इमरान, आदिल और अबरार हैं। पुलिस के मुताबिक, […]

Read More