मेलबर्न रेनेगेड्स ने BBL 15 से पहले एंड्रयू टाय के साथ किया करार

Untitled 2 copy 16

मेलबर्न। मेलबर्न रेनेगेड्स ने बिग बैश लीग (BBL 15) के आगामी सीजन से पहले अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय को टीम में शामिल करने की शनिवार को घोषणा की। रेनेगेड्स का सीजन का पहला मुकाबला सोमवार रात ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से ठीक पहले टाय को टीम में शामिल किया गया है, जो चोट के कारण बाहर हुए गेंदबाज टॉम रोजर्स की जगह लेंगे। एंड्रयू टाय का बिग बैश लीग में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। वह अब तक 105 बीबीएल मैच खेल चुके हैं और 150 से अधिक विकेट अपने नाम कर चुके हैं। खास तौर पर डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी उन्हें लीग के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार करती है।

टीम से जुड़ने पर टाय ने कहा कि मैं इस मौके को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह एक शानदार टीम है, जिसमें जबरदस्त प्रतिभा है। मैं मैदान पर उतरने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। रेनेगेड्स जिस तरह का क्रिकेट खेलते हैं और कोच कैमरन व्हाइट (व्हाइटी) के नेतृत्व में क्लब जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, वह मुझे काफी पसंद है। कोचिंग स्टाफ के साथ हुई बातचीत से साफ है कि वे जानते हैं कि कैसे खेलना है और उसमें मेरी भूमिका क्या होगी। मैं हमेशा अहम मौकों पर जिम्मेदारी लेने और मुकाबला करने में भरोसा रखता हूं और इस टीम के लिए योगदान देने को लेकर उत्सुक हूं। रेनेगेड्स में टाय की मुलाकात कुछ पुराने साथियों से भी होगी, जिनमें पूर्व पर्थ स्कॉर्चर्स के साथी जेसन बेहरेंडॉर्फ शामिल हैं, जो इस साल की शुरुआत में क्लब से जुड़े थे। वहीं, रेनेगेड्स ने ऑफ-सीजन के दौरान अनुभवी तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन से भी अलग होने का फैसला किया था। 34 वर्षीय रिचर्डसन अब सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।

रेनेगेड्स के जनरल मैनेजर जेम्स रोज़नगार्टन ने इस साइनिंग को रणनीतिक कदम बताया। उन्होंने कहा,  कि  एंड्रयू का अनुभव और मैच के अहम पलों में असर डालने की क्षमता हमारे लिए बेहद अहम है। वह इस प्रतियोगिता के साबितशुदा खिलाड़ी हैं और हमारी गेंदबाजी में नेतृत्व, संयम और गहराई जोड़ते हैं। हम उन्हें पूरे सीजन में टीम के लिए एक अहम भूमिका निभाते हुए देखते हैं। मेलबर्न रेनेगेड्स को उम्मीद है कि एंड्रयू टाय का अनुभव और कौशल बीबीएल 15 में टीम के प्रदर्शन को नई मजबूती देगा।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Sports

रोहित-कोहली के नाम होगा बड़ा रिकॉर्ड, 18 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

IND vs WI ODI भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का भारतीय क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि लंबे समय बाद रोहित शर्माऔर विराट कोहली एक […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Sports

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में ईरान को हरा जीता गोल्ड

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी […]

Spread the love
Read More
Tokai
Sports

भारत का कबड्डी में धमाका, थाईलैंड को 66-28 से हराया

Tokai: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को तोकाई सिटीजन जिमनैजियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को एकतरफा अंदाज में 66-28 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में […]

Spread the love
Read More