- मरीजों से ली सुविधाओं की जानकारी
प्रतापगढ़ । प्रयागराज के प्रतापगढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार राय ने रविवार को कॉलेज परिसर, राजा प्रताप बहादुर अस्पताल और महिला अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य फोकस मरीजों को उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, जांच प्रक्रिया और दवाओं की सप्लाई पर रहा। डॉ. राय सबसे पहले मेडिकल कॉलेज पहुंचे और एमबीबीएस छात्राओं से पढ़ाई व अन्य सुविधाओं संबंधी फीडबैक लिया। तत्पश्चात राजा प्रताप बहादुर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरीजों व तीमारदारों से बातचीत की तथा इलाज की गुणवत्ता जांची।
असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश कुमार सबसे पहले मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने एमबीबीएस के छात्राओं से सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वह राजा प्रताप बहादुर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां उन्होंने मरीज को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। मरीजों से बातचीत की। इसके बाद वह महिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने आयुष्मान वार्ड में भर्ती महिला से पूछा कि ऑपरेशन हुआ है। आपकी जांच अस्पताल में हुई या बाहर से दवाएं कहां से मिल रही है।
इस पर एक महिला ने बताया कि उसकी सारी जांच अस्पताल से हुई हैं और दवाई भी यही से मिली। यहां दिव्यांग शौचालय बंद मिला। शौचालय में पानी नहीं आ रहा था इस पर सफाई कर्मचारी के सुपरवाइजर को बुलाकर फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र, एसएनसीयू वार्ड, दवाओं के स्टोर मैं जाकर दवाओं की उपलब्धता की पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने राजा प्रताप बहादुर अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों से सुविधाओं की जानकारीली। इस दौरान उनके साथ मेडिकल कॉलेज की उप प्रधानाचार्य डॉक्टर रश्मि यादव,सीएमएस डॉक्टर आरके पांडे, डॉक्टर अवंतिका पांडे, विजय सिंह, डॉ मनोज खत्री, डॉ अतुल सरोज, डॉक्टर केके तिवारी, विजय यादव, विनीत कुमार आदि रहे।
