चरखी दादरी में कोहरे का कहर: रोडवेज और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर

Dog messuive attack 1 1

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घने कोहरे के कारण गांव कालियावास के पास हरियाणा रोडवेज की बस और एक निजी स्कूल की बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई, जबकि करीब 20 स्कूली छात्र और शिक्षक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दादरी स्थित आर्यन स्कूल की चार बसें रविवार सुबह झज्जर के प्रतापगढ़ फार्म में आयोजित टूर के लिए रवाना हुई थीं। जैसे ही बसें बिरोहड़ रोड पर गांव कालियावास के समीप पहुंचीं, सामने से आ रही रोडवेज बस से निजी स्कूल बस की सीधी टक्कर हो गई। उस समय सड़क पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता काफी कम थी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

घायलों को तुरंत दादरी के निजी अस्पतालों और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दादरी निवासी 14 वर्षीय इंशिका, जो 11वीं कक्षा की छात्रा थी, ने दम तोड़ दिया। अस्पतालों में भर्ती करीब 20 छात्रों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में घायल स्कूल अध्यापिका सुदेश शर्मा ने बताया कि बस में 51 छात्राएं, चार महिला शिक्षक, ड्राइवर और कंडक्टर सवार थे। उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण सामने से आ रही बस दिखाई नहीं दी और अचानक टक्कर हो गई। मृतका के पिता विजय कुमार ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल टूर को लेकर बेहद उत्साहित थी। हादसे की सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इंशिका को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर सांसद धर्मबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा रोडवेज जीएम नवीन शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार और झज्जर एसीपी अनिल कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और झज्जर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Spread the love

Air India flight
accidents National

एअर इंडिया फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, सात सेकंड तक बेकाबू रहा विमान

300 फीट नीचे गिरा विमान Air India flight: एअर इंडिया की दिल्ली से फुकेट जा रही फ्लाइट AI 2379 से जुड़ी एक गंभीर तकनीकी घटना को लेकर नई जानकारी सामने आई है। शुरुआती तौर पर इसे सामान्य टर्बुलेंस की घटना माना जा रहा था, लेकिन तकनीकी रिपोर्ट में सामने आई जानकारी ने पूरे मामले को […]

Spread the love
Read More
Chamba bus accident
accidents Himachal

चंबा में भीषण सड़क हादसा, बस के चालक-परिचालक समेत सात की मौत

Chamba bus accident:  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। […]

Spread the love
Read More
Manimahesh Yatra
accidents National Religion

मणिमहेश जा रहे श्रद्धालु की चट्टान गिरने से मौत, चार साथी सुरक्षित

चंबा-भरमौर मार्ग पर हादसा Manimahesh Yatra Accident:  हिमाचल प्रदेश में चल रही पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में पंजाब के एक श्रद्धालु की जान चली गई। चंबा-भरमौर मार्ग पर बग्गा के समीप पहाड़ी से अचानक एक विशाल चट्टान चलती कार पर आ गिरी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। […]

Spread the love
Read More