BLACK SUNDAY FOR AUSTRALIA : इतना दुर्दांत आतंकी हमला कि दर्जन भर मरे और डेढ़ दर्जन से ज्यादा घायल

Untitled 28 copy 2
  • अब आस्ट्रेलिया पर टूटा आतंक का कहर, दर्जन भर मौतें, तीन दर्जन से ज्यादा घायल
  • सिडनी के बॉन्डी बीच पर आतंकी हमला, 12 की मौत- 39 घायल

नया लुक डेस्क

सिडनी। पूरी दुनिया को आतंक के मुद्दे पर शांति का पाठ पढ़ाने वाले आस्ट्रेलिया पर रविवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। हमला इतना खतरनाक था कि इस हमले से पूरा आस्ट्रेलिया दहल उठा। देश के बच्चे-बच्चे के दिल में दहशत समा गई। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि यहूदी ऑस्ट्रेलियाइयों पर हमला, हर ऑस्ट्रेलियाई पर हमला है। ऑस्ट्रेलिया में नफरत, हिंसा और आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है और सरकार इसे जड़ से खत्म करेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक आस्ट्रेलिया में यहूदी समाज के लोग बड़ी संख्या में हनुक्का त्योहार मनाने के लिए बीच (समुद्र के किनारे) पर जुटे थे। तभी अचानक वहां कार से आए दो आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि पुलिस के लोग वहां सुरक्षा के लिए मौजूद थे, लेकिन वो जब तक समझ पाते दर्जनों लाशें ताश के पत्ते की तरह गिर गईं। खबरों के अनुसार इस दुर्दांत आतंकी हमले में ढाई दर्जन से ज्यादा लोग गम्भीर है और घायलों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। खबर लिखे जाने तक करीब 12 लोगों के मरने की खबर पुख्ता हो पाई है।

मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है, घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। खबरों के मुताबिक पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक हमलावर मारा गया और दूसरे घायलवस्था में पकड़ लिया गया। हमले के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह हानुक्काह के पहले दिन यहूदी ऑस्ट्रेलियाइयों को निशाना बनाकर किया गया हमला है। उन्होंने इसे खुशी और आस्था के पर्व पर किया गया घिनौना आतंकी और यहूदी-विरोधी कृत्य बताया, जिसने देश के दिल पर वार किया है।

ये भी पढ़े

ऑस्ट्रेलिया में हनुक्का समारोह बना निशाना,फायरिंग में दस लोगों की मौत

वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आतंकी हमले की निंदा करते सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा कि दु:ख की इस घड़ी में हम आस्ट्रेलिया के लोगों के साथ हैं। गौरतलब है कि पूरी दुनिया में आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारतीय प्रधानमंत्री सबसे आगे खड़े दिखाई देते हैं। अभी भारत दौरे पर आए रूसी प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन के साथ भी वो आतंक को नेस्तनाबूद करने के विचार पर आगे बढ़े हैं।

Spread the love

Ketan Murder Case
Crime News homeslider Maharastra

केतन मर्डर केस: दो बार नाकाम रही सिया, तीसरी कोशिश में चेतन ने कर दी हत्या

Ketan Murder Case महाराष्ट्र के लोहगढ़ किले में कारोबारी केतन अग्रवाल की 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस जांच के दौरान लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की हिरासत में बंद मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी अब एक-दूसरे पर हत्या का आरोप […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों पर बरसेगी खुशियां, कुछ को बरतनी होगी सावधानी

Today’s Horoscope मेष :  आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। कोई पौधा लगाएं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। […]

Spread the love
Read More
homeslider International

भारत-ईयू मानवाधिकार वार्ता: लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों पर मंथन

   शाश्वत तिवारी India EU Cooperation  : भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने बढ़ते भू-राजनीतिक संकटों के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। दोनों पक्षों के बीच 12वीं भारत-यूरोपीय संघ मानवाधिकार वार्ता 24 जून को यहां नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में जनवरी 2025 […]

Spread the love
Read More