तीन माह से लापता युवक का कंकाल कई टुकड़ों में बरामद, हत्यारा गिरफ्तार

Untitled 8 copy 8

नया लुक ब्यूरो

रांची/रामगढ़। पुलिस ने रामगढ़ शहर के शिबू कॉलोनी नेहरू रोड से तीन महीने से लापता युवक का शव टुकड़ों में बरामद किया है। गुरुवार की देर रात पुलिस ने शव के टुकड़े हत्यारे के घर के समीप से ही बरामद किया। पुलिस ने एक हत्यारे को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि फिलहाल यह शव तीन महीने से लापता सोनू कुमार राम की प्रतीत हो रही है। आधिकारिक पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी।

17 सितंबर से लापता था सोनू

रामगढ़ छावनी परिषद के स्टाफ क्वाटर में रहने वाला सोनू कुमार राम, पिता विजय राम विश्वकर्मा पूजा के दिन 17 सितंबर से लापता था। इस मामले में विजय राम के जरिए रामगढ़ थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई थी। अपने बेटे को वापस लाने के लिए लोगों ने आंदोलन भी किया था। लेकिन सोनू का कोई पता नहीं चला था।

कथित हत्यारे के घर के पास ही मिला लास्ट लोकेशन

नेहरू रोड शिबू कॉलोनी के रहने वाले रंजीत सिंह उर्फ नाना भाई के घर के पास ही सोनू के मोबाइल का लास्ट लोकेशन पुलिस को मिला था। पिछले कई महीनों से पुलिस उसे तलाश रही थी। सोनू का कोई पता नहीं चला, तो घर वालों और मोहल्ले वालों पर पुलिस ने नजर दौड़ाई। इस दौरान जब रंजीत सिंह उर्फ़ नाना भाई से पूछताछ हुई तो वह टूट गया। उसने खुद पुलिस को वह जगह दिखाई जहां सोनू की हत्या की गई थी। साथ ही उसकी लाश के टुकड़े कर अलग-अलग ठिकानों पर फेंका गया था।

अवैध संबंध हो सकता है हत्या का कारण

सोनू कुमार राम की हत्या के पीछे का कारण अवैध संबंध हो सकता है। पुलिस हत्यारे से इस मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस को कुछ संकेत भी मिले हैं। हत्यारे के परिवार वालों से भी पूछताछ हो रही है।

Spread the love

Ambedkarnagar Jail
Crime News homeslider

अंबेडकरनगर जेल में हो रही प्रतिमाह 30 से 35 लाख की वसूली!

Ambedkarnagar Jail जेल कैंटीन में प्रतिदिन होती 25000 रुपए की आमदनी सत्ता परिवर्तन के बाद अधीक्षक, जेलर, ड्यूटी जेलर ने मचा रखी लूट पश्चिम की तर्ज पर अब पूर्वांचल की जेलों में भी अधिकारियों ने लूट मचा रखी है। अंबेडकरनगर जेल इसका जीता जागता उदाहरण बन गई है। इस जेल ने जेल अधीक्षक, जेलर और […]

Spread the love
Read More
Democratic
Analysis homeslider

युवाओं के हाथ में अराजकता का झंडा थमाने की विपक्षी रणनीति

Democratic भारतीय राजनीति में लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों का एक गरिमामय इतिहास रहा है। संविधान ने नागरिकों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को रखने और विरोध दर्ज कराने का मौलिक अधिकार दिया है। लेकिन बीते कुछ वर्षों में देश की राजनीति में एक खतरनाक प्रवृत्ति देखने को मिली है, जहाँ लोकतांत्रिक आंदोलन की आड़ में […]

Spread the love
Read More
Politics
Analysis homeslider

जनता के बेवकूफ समझने वाले नेताओं के हिस्से में आती है सिर्फ सियासी दुर्दशा

Politics बात हाल-फिलहाल की है, जब भारत के दिल और देश की राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की हेडलाइनों की तपिश से उबल रहा था। पूरे देश में इस आंदोलन को लेकर चर्चा गरम थी। चाय की एक दुकान पर टंगे टेलीविजन स्क्रीन पर तीन-चार नेता एक-दूसरे पर चिल्ला रहे थे। […]

Spread the love
Read More