सैनिक स्कूल व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण की श्रेष्ठ पाठशाला : धामी

Untitled 2 copy 14

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षको, अभिभावकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा ईश्वर से ऐतिहासिक सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों एवं कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर देश एवम् राज्य, शिक्षकों, अभिभावकों का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्कूल न सिर्फ़ हमारे राज्य बल्कि पूरे देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है,उन्होंने कहा कि ये वो संस्था है, जिसने दशकों से राष्ट्र को अनुशासन, परिश्रम और अदम्य राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत युवा प्रदान किए हैं और जिसके बारे में बचपन से मैं स्वयं सुनता आया हूँ। उन्होंने कहा कि यह सैनिक स्कूल उत्कृष्टता की परंपरा और उच्चतम मानकों के साथ सैन्य अधिकारियों को तैयार करने में अपना जो योगदान देता आया है वो अद्वितीय है। इस स्कूल की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। यहां से निकले हुए छात्र न केवल भारतीय सेना में बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर देश की सेवा कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि ये विशिष्ट विद्यालय आपको सिर्फ किताबी शिक्षा नहीं देता बल्कि आपके व्यक्तित्व तथा भविष्य का निर्माण भी करता है। उन्होंने कहा कि यहॉं एक अच्छा नागरिक, एक आदर्श सैन्य अधिकारी और सबसे महत्वपूर्ण एक अच्छा एवं अनुशासित इंसान बनने की सीख एवं प्रेरणा मिलती है। उन्होंने छात्रों से कहा कि इस विद्यालय में पढ़ते हुए उनमें कब नेतृत्व, शौर्य और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो जाएगी, इसका पता उन्हें इस स्कूल से जाने के बाद लगेगा। क्योंकि ये बात यहां से पास आउट होकर बड़े सैन्य अधिकारी बने बहुत से ऑफिसर्स ने कहीं है व बताई है। उन्होंने कहा कि घोड़ाखाल की मिट्टी में जो जज्बा है, वो यहॉं पढ़ने वाले बाकी छात्रों से अलग खड़ा करता है। यही जज्बा आप सभी को आगे चलकर भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में श्रेष्ठ अधिकारी के रूप में देश की सेवा के लिए तैयार करता है। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में सर्वाधिक प्रविष्टियाँ देने का रिकॉर्ड भी स्थापित किया है। इस उपलब्धि को हासिल करना और रक्षा मंत्री ट्रॉफी को 10वीं बार जीतना, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के कैडेट्स, शिक्षकों और संस्थान के नेतृत्व की लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर सभी को हार्दिक बधाई दी।

Spread the love

Britain Social Media Ban
homeslider International

ब्रिटेन का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन

Britain Social Media Ban : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। सरकार का मानना है कि यह कदम बच्चों को […]

Spread the love
Read More
homeslider International

ईरान-US डील के बाद लेबनान पर इजरायल के ताजा हमले, मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव

Iran-US Deal : ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए समझौते को मध्य पूर्व में तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा था। हालांकि, समझौते के कुछ ही समय बाद दक्षिणी लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई की खबरों ने क्षेत्रीय शांति को लेकर नए सवाल खड़े कर […]

Spread the love
Read More
6a2fc3467447e dust storm 092717612 16x9
Delhi homeslider

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, पालम में 92 KM/H की धूलभरी आंधी से मचा असर

Delhi Weather News : दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूलभरी आंधी और कई इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन साथ ही यातायात और जनजीवन पर असर भी डाला। मौसम विभाग के अनुसार पालम क्षेत्र में धूलभरी […]

Spread the love
Read More